जींद: सोशल मीडिया पर भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को लेकर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक डीजल इंजन को हाइड्रोजन ट्रेन को खींचते हुए दिखाया गया है, जिसके बाद लोग दावा कर रहे हैं कि उद्घाटन के अगले ही दिन यह ट्रेन खराब हो गई।
क्या है वायरल वीडियो का सच? वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेन की तकनीक और निर्माण पर सवाल उठने लगे। लोगों ने इसे फेल करार दे दिया। हालांकि, उत्तर रेलवे (Northern Railway) ने इन दावों को पूरी तरह से खारिज करते हुए इसे भ्रामक और तथ्यहीन बताया है।
रेलवे ने दी सफाई उत्तर रेलवे ने स्पष्ट किया है कि वायरल हो रहा वीडियो भ्रामक है। प्रशासन के अनुसार, जो ट्रेन वीडियो में दिख रही है, वह हाइड्रोजन ट्रेन नहीं, बल्कि एक सामान्य लोकोमोटिव (WAG 12) द्वारा संचालित ट्रेन है। रेलवे का मानना है कि यह कोई पुराना वीडियो हो सकता है जिसे गलत संदर्भ में पेश किया जा रहा है।
अतिरिक्त इंजन क्यों जरूरी है? रेलवे के आधिकारिक बयान के अनुसार, हाइड्रोजन ट्रेन के रखरखाव (मेंटेनेंस) के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) का पालन किया जाता है। मेंटेनेंस के दौरान ट्रेन को लाने-ले जाने के लिए अतिरिक्त लोकोमोटिव का इस्तेमाल करना एक सामान्य प्रक्रिया है। इसका मतलब यह कतई नहीं है कि ट्रेन खराब हो गई है।
निर्धारित रूट पर दौड़ रही है ट्रेन रेलवे ने जोर देकर कहा है कि भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद और सोनीपत के बीच अपने तय समय सारिणी के अनुसार सुचारू रूप से चल रही है। 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस स्वदेशी ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी, जो 89 किलोमीटर के रूट पर शून्य प्रदूषण के साथ सेवाएं दे रही है।
*वीडियो में दिख रही train hydrogen ट्रेन नहीं है... यह WAG 12 लोको द्वारा संचालित ट्रेन है। संभवतः यह कोई पुराना वीडियो है। Hydrogen ट्रेन अपने तय समय के अनुसार अपनी सेवाएं दे रही है pic.twitter.com/vGtOmm0Zth
— Northern Railway (@RailwayNorthern) July 20, 2026
पेपर लीक वालों को ऐसी सजा दो कि दोबारा कोई हिम्मत न करे , NEET विवाद पर सख्त हुए PM मोदी
मोदी चाहते तो पाक का नामो निशान मिटा देते : इमरान खान की बहन के दावे से पाकिस्तान में हड़कंप
मोदी जी ने माफी तक नहीं मांगी : राहुल गांधी का सरकार पर तीखा हमला, RML अस्पताल पहुंचकर जाना घायल छात्रों का हाल
हवा में ही होगा मच्छरों का एनकाउंटर : अमेरिकी स्टार्टअप ने बनाया घातक माइक्रो-ड्रोन
पेपर लीक माफिया पर PM मोदी का आर-पार , बोले- कड़ी सजा के लिए टॉप वकीलों को उतारें
दिल्ली में मानसून की दस्तक, देश के कई हिस्सों में बाढ़ और मूसलाधार बारिश का अलर्ट
हॉकी वर्ल्ड कप 2026: हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय टीम का ऐलान, पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले पर टिकी नजरें
पीएम आवास के बाहर कांग्रेस का हल्ला बोल: राहुल-प्रियंका ने मांगा शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री का इस्तीफा
यह देश आपके पिता की जागीर नहीं : केजरीवाल का पीएम मोदी पर तीखा हमला, जनरल डायर से की तुलना
सात समंदर पार से मिला प्यार: वैभव बेटा को आशीर्वाद देने राजस्थान से हरारे पहुंची बुजुर्ग फैन