दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के बीच NEET पेपर लीक का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। NDA सांसदों की मंगल मिलन बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के दोषियों पर सख्त कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।
दोषियों को नहीं बख्शेंगे: PM केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजीजू ने बैठक के बाद जानकारी दी कि पीएम मोदी ने स्पष्ट कहा है कि पेपर लीक के गुनहगारों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें ऐसी कड़ी सजा मिलनी चाहिए जो भविष्य के लिए मिसाल बने। इसके लिए पीएम ने केस को मजबूती से लड़ने के लिए देश के टॉप वकीलों को जिम्मेदारी देने का सुझाव दिया है।
तत्काल एक्शन और दोबारा परीक्षा पीएम मोदी ने बताया कि सरकार ने पेपर लीक की खबर मिलते ही तत्काल कार्रवाई की और अब तक 13 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो, इसी प्राथमिकता के साथ NEET की दोबारा परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक पूरा कराया गया।
राजनीति नहीं, राष्ट्रीय मुद्दा प्रधानमंत्री ने साफ किया कि पेपर लीक केवल केंद्र सरकार या किसी एक राज्य का मुद्दा नहीं है। यह पूरे देश की समस्या है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे इस मुद्दे पर राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट हों और पेपर लीक के इस पूरे धंधे को जड़ से खत्म करने में सहयोग करें।
दिल्ली में हिंसक प्रदर्शन और अनशन का असर यह बयान ऐसे समय में आया है जब सोमवार को दिल्ली में पेपर लीक के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन हुआ। संसद की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस का सहारा लेना पड़ा।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही कॉकरोच जनता पार्टी और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के आंदोलन के बाद स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस पहल के बाद 23 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है, हालांकि उन्होंने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर वे फिर से संघर्ष शुरू करेंगे।
VIDEO | Parliament Monsoon Session: Union Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju says, On the NEET examination, the Prime Minister said that the government acted immediately after reports of the paper leak surfaced, and 13 people were arrested and sent to jail. At the same… pic.twitter.com/urQ0JsJ5mb
— Press Trust of India (@PTI_News) July 21, 2026
लाठीचार्ज के बाद RAF जवानों का अनोखा स्वागत : तालियों की गड़गड़ाहट और तंज से गूंजा जंतर-मंतर
लॉक अप 2 में बड़ा विवाद: हर्षद चोपड़ा ने श्रेया कालरा को दिखाई मिडिल फिंगर, फैंस ने की शो से बाहर करने की मांग
क्या पाकिस्तान की साइकिल एंबुलेंस सच है या सिर्फ मजाक? वायरल वीडियो की हकीकत जानें
सरकारी फंड निजी बैंक में जमा! अमरावती DPC बैठक में भड़के मंत्री बावनकुले, कलेक्टर को 8 दिन का अल्टीमेटम
ट्रक ड्राइवरों से अवैध वसूली का खौफनाक तरीका, कील लगे डंडे से दी जा रही है धमकी!
गुरुग्राम: बास्केटबॉल खेलते समय अचानक गिरा भारी पोल, सिर पर चोट लगने से युवक गंभीर रूप से घायल
छात्र आंदोलन पर गरमाई सियासत: RML अस्पताल पहुंचे केजरीवाल, पुलिस कार्रवाई पर उठाए गंभीर सवाल
फीफा वर्ल्ड कप विवाद: क्या अर्जेंटीना को मिली थी फिक्सिंग की मदद? रोनाल्डो के एक लाइक ने मचाया हड़कंप
हॉलीवुड बनाम बॉलीवुड: अवेंजर्स: डूम्सडे के VFX पर उठे सवाल, रामायण के विजुअल्स से हो रही तुलना
वंदे मातरम का अपमान अब बनेगा जुर्म: क्या कानून से तय होगी देशभक्ति?