सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में सामने आया एक वीडियो रोंगटे खड़े करने वाला है। इसमें सड़क पर खुलेआम ट्रकों से अवैध वसूली का जो तरीका अपनाया जा रहा है, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है।
क्या है वायरल वीडियो में? वायरल हो रहे इस वीडियो में दो महिलाएं हाथ में एक लंबा डंडा लिए सड़क के बीचों-बीच खड़ी दिखाई दे रही हैं। इस डंडे के एक सिरे पर कई लंबी और नुकीली कीलें लगी हुई हैं। जैसे ही वहां से कोई ट्रक गुजरता है, ये महिलाएं उसे रोकने का प्रयास करती हैं।
पैसे नहीं तो टायर पंचर का डर हैरानी की बात यह है कि ट्रक ड्राइवर अपनी गाड़ियां रोक रहे हैं और इन महिलाओं को पैसे दे रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि यह वसूली टायर पंचर करने की धमकी देकर की जा रही है। अगर ड्राइवर पैसे देने से मना करे, तो महिलाएं डंडे में लगी कीलों से टायर फोड़ने की चेतावनी देती नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर भड़के लोग यह वीडियो एक्स पर @shwetaa9555 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो वायरल होते ही लोग गुस्से में हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर लिख रहे हैं कि यह सरासर गुंडागर्दी और अवैध वसूली है। लोगों ने प्रशासन से इन महिलाओं पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
अभी तक लोकेशन स्पष्ट नहीं हालांकि, यह वीडियो कब का है और किस जगह का है, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। वायरल वीडियो के दावे के आधार पर लोग इसे नए अंदाज में टैक्स वसूली का नाम दे रहे हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
(नोट: यह खबर सोशल मीडिया पर उपलब्ध वीडियो और दावों पर आधारित है। इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं की जा सकती है।)
पैसे नहीं दिए तो टायर पंचर
— Shweta (@shwetaa9555) July 21, 2026
एक नए अंदाज में टैक्स वसूली हो रही है। pic.twitter.com/JzUHTO5u3l
फीफा वर्ल्ड कप विवाद: क्या अर्जेंटीना को मिली थी फिक्सिंग की मदद? रोनाल्डो के एक लाइक ने मचाया हड़कंप
NEET विरोध: जंतर-मंतर बनाम पीएम आवास, विपक्ष में ही छिड़ी आर-पार की जंग
लाठीचार्ज के बाद RAF जवानों का अनोखा स्वागत : तालियों की गड़गड़ाहट और तंज से गूंजा जंतर-मंतर
सोनम वांगचुक को बड़ी राहत! दिल्ली HC ने मेदांता शिफ्ट करने की दी मंजूरी, लेकिन रखीं ये बड़ी शर्तें
आयरलैंड और इंग्लैंड में क्यों बिखरी टीम इंडिया? तिलक वर्मा ने तोड़ी चुप्पी, हार की बताई असली वजह
फीफा वर्ल्ड कप का रोमांच: फ्लाइट में पायलट ने किया ऐसा प्रैंक, खुशी बदल गई सन्नाटे में
दिल्ली में नेताओं की गिरफ्तारी पर गरमाया रायपुर, लोकभवन घेराव के दौरान पुलिस से झड़प
NDA मंगल मिलन : NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का कड़ा रुख, बोले - दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
14 साल बाद WWE को अलविदा कहेंगी द रोल मॉडल बेली? फैंस के बीच मचा हड़कंप
फीफा वर्ल्ड कप फाइनल: अर्जेंटीना के खिलाड़ियों के हिंसक व्यवहार पर एक्शन की तैयारी, जांच शुरू