राजस्थान में मॉनसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बारिश के चलते तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।
27 जुलाई तक रहेगा बारिश का दौर मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून की सक्रियता का असर आगामी 27 जुलाई तक बना रहेगा। 21 और 22 जुलाई को कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और बीकानेर संभागों के चुनिंदा इलाकों में बारिश होगी। वहीं, 23 से 27 जुलाई तक राज्य के सातों प्रमुख संभागों—कोटा, अजमेर, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर और बीकानेर में मानसून का व्यापक असर देखने को मिलेगा।
सीकर में मूसलाधार बारिश से बेहाल जनजीवन सीकर शहर में बीती रात करीब 2:30 बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज हवाओं और बिजली की कड़कड़ाहट के साथ हुई दो घंटे की लगातार बारिश ने शहर की सड़कों को दरिया में तब्दील कर दिया। नवलगढ़ रोड, बजाज रोड, पुराना लोहारू बस स्टैंड और रेलवे अंडरपास जैसे प्रमुख इलाकों में पानी की चादर बिछ गई।
प्रशासन के दावों की खुली पोल जलभराव के कारण नालियों का गंदा पानी सड़कों पर आ गया, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस स्थिति ने नगर परिषद और स्थानीय प्रशासन के मॉनसून-पूर्व तैयारियों के दावों की पोल खोल दी है। शहर के कई हिस्सों में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बाधित रही।
12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी मौसम विभाग ने आगामी घंटों के लिए 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें सीकर, डीडवाना-कुचामन, नागौर, ब्यावर, अजमेर, जयपुर, भीलवाड़ा, टोंक, बूंदी, कोटा, झालावाड़ और बारां शामिल हैं। इन क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) July 20, 2026*
दिल्ली प्रदर्शन: लड़की की मौत का दावा फर्जी, सरकारी फैक्ट चेक में हुआ खुलासा
लॉक अप 2 में बड़ा विवाद: हर्षद चोपड़ा ने श्रेया कालरा को दिखाई मिडिल फिंगर, फैंस ने की शो से बाहर करने की मांग
टॉप 12 मॉर्निंग न्यूज़: फुटबॉल का जुनून, संसद का संग्राम और अंतरराष्ट्रीय तनाव का हॉट अपडेट
आईपीएल स्टार अभिषेक पोरेल की बढ़ी मुश्किलें: मेडिकल छात्रा से रेप के मामले में गिरफ्तारी के आदेश
टीम इंडिया में ऋषभ पंत की वाइड कार्ड एंट्री, वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी में बड़ा बदलाव
सिक्किम सुरंग हादसा: 7 की मौत, जहरीली गैस के चक्रव्यूह में फंसी जिंदगियां
ऑफिस के बाद कैद : बैंक मैनेजर ने गेट पर जड़ा ताला, कर्मचारियों को घर जाने से रोका
मुंबई संभल जाएं: भारी बारिश और हाई टाइड का डबल अटैक, BMC ने पानी को लेकर दी ये चेतावनी
लाठीचार्ज के बाद RAF जवानों का अनोखा स्वागत : तालियों की गड़गड़ाहट और तंज से गूंजा जंतर-मंतर
दिल्ली की सड़कों पर युवा शक्ति का उबाल: क्या CJP के विरोध ने हिला दी मोदी सरकार की नींव?