न्यूयॉर्क में हुआ ऐतिहासिक महामुकाबला फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला फुटबॉल जगत के लिए यादगार बन गया। न्यूयॉर्क के मैदान पर डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खिताबी जंग हुई। जहां अर्जेंटीना अपना दबदबा कायम रखने उतरी थी, वहीं स्पेन एक लंबे अंतराल के बाद खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरी थी।
60 साल पुराना बदला हुआ पूरा दोनों टीमें 60 साल बाद वर्ल्ड कप में आमने-सामने थीं। साल 1966 में अर्जेंटीना ने स्पेन को 2-1 से हराया था। इस बार स्पेन ने न केवल अर्जेंटीना के मंसूबों पर पानी फेरा, बल्कि 1-0 की जीत के साथ अपना पुराना हिसाब भी बराबर कर लिया।
शुरुआत में रही कांटे की टक्कर मैच का पहला हाफ काफी रोमांचक और संघर्षपूर्ण रहा। शुरुआत के 15 मिनट तक स्पेन ने गेंद पर दो-तिहाई नियंत्रण बनाए रखा, लेकिन वे गोल करने में नाकाम रहे। बाद में अर्जेंटीना ने वापसी की और लियोनल मेसी ने कई बार गोल करने के प्रयास किए, लेकिन स्पेन की मजबूत डिफेंस लाइन ने उन्हें रोक दिया। पहला हाफ 0-0 की बराबरी पर खत्म हुआ।
फेरान टोरेस बने मैच के हीरो मैच का फैसला एक्स्ट्रा टाइम में हुआ। निर्धारित समय में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। एक्स्ट्रा टाइम के दूसरे हाफ में स्पेन के स्टार खिलाड़ी फेरान टोरेस ने बाजी पलट दी। टोरेस ने बॉक्स के बीच से अपने बाएं पैर से एक सटीक शॉट मारा और गेंद को सीधे गोलपोस्ट में भेज दिया।
स्पेन के नाम दूसरी बार वर्ल्ड कप गोल करने के बाद स्पेनिश खिलाड़ियों ने अर्जेंटीना को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। इसी एकमात्र गोल के सहारे स्पेन ने 1-0 से जीत दर्ज की और दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इससे पहले स्पेन ने साल 2010 में पहली बार यह खिताब अपने नाम किया था। इस जीत के साथ ही स्पेन ने अपनी जर्सी पर दूसरा चमकता हुआ सितारा जड़ लिया है।
Spain have added another star above their crest 🌟#FIFAWorldCup pic.twitter.com/sFvm9NE2Lz
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 19, 2026
हरारे में वैभव सूर्यवंशी की हीरो वाली एंट्री: जिम्बाब्वे में मचाने आ गए हैं टीम इंडिया के नए सितारे
संसद के बाहर हिंसक प्रदर्शन: अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर सस्पेंस, आंसू गैस और लाठीचार्ज से दहला इलाका
जंतर-मंतर पर बड़ा यू-टर्न: अभिजीत दीपके ने तोड़ा अनशन, संसद मार्च के दौरान दिल्ली बनी रणक्षेत्र
कारगिल के जख्म पर मौलाना का नमक: फजलुर रहमान ने सेना प्रमुख आसिम मुनीर से पूछा, कितने सैनिक मरे?
16 दिन का अनशन, अस्पताल से अमित भटनागर की दो टूक: जबरदस्ती की तो पानी भी त्याग दूंगा
पार्लियामेंट मार्च बना एक विशाल मेला: योगेंद्र यादव ने ऑक्यूपाई वॉल स्ट्रीट से की तुलना
समृद्धि महामार्ग पर काल बना हादसा: बेटी का एडमिशन कराकर लौट रहे परिवार की कार बनी आग का गोला, 6 की मौत
मेरी Ex एक साथ 7 लोगों को डेट कर रही थी : करण वाही के बयान पर मचा बवाल
संसद की दहलीज तक कॉकरोच जनता पार्टी का मार्च: सुरक्षा घेरा टूटा, दिल्ली में मची अफरातफरी
फीफा वर्ल्ड कप 2026: एक्सपर्ट पैनल में शोएब अख्तर की एंट्री पर मचा बवाल, मेसी-रोनाल्डो पर दिया बड़ा बयान