फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल स्पेन की ऐतिहासिक जीत के साथ संपन्न हुआ, लेकिन मैदान से बाहर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर एक अलग ही वजह से चर्चा का केंद्र बन गए हैं।
क्रिकेटर का फुटबॉल एक्सपर्ट बनना बना विवाद की जड़ फाइनल मैच के दौरान पीटीवी स्पोर्ट्स के लाइव स्टूडियो में फुटबॉल के विशेषज्ञ के तौर पर शोएब अख्तर को देखकर दर्शक हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी बहस छिड़ गई है। आलोचकों का कहना है कि फुटबॉल जैसे तकनीकी खेल के लिए एक क्रिकेटर को बुलाना खेल विशेषज्ञता का अपमान है। हालांकि, कुछ प्रशंसक उनके बेबाक और ऊर्जावान अंदाज की तारीफ भी कर रहे हैं।
रोनाल्डो को बताया ग्लोबल ब्रांड विवादों के बीच शोएब अख्तर ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि रोनाल्डो केवल मैदान के खिलाड़ी नहीं, बल्कि फुटबॉल के सबसे बड़े बिजनेस ब्रांड हैं। अख्तर के मुताबिक, पिछले एक दशक में रोनाल्डो की लोकप्रियता ने ही फीफा और तमाम फुटबॉल लीगों की कमाई और रुतबे को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
मेसी क्यों हैं सर्वश्रेष्ठ ? रोनाल्डो की लोकप्रियता को स्वीकार करने के बावजूद, खेल की गुणवत्ता पर अख्तर ने मेसी को आगे रखा। उन्होंने कहा, टेक्निक और प्रभाव के मामले में मेसी का कोई मुकाबला नहीं है। अख्तर ने मेसी की जुझारू प्रवृत्ति की तारीफ की और कहा कि फाउल होने के बावजूद मेसी तुरंत उठकर अपना खेल जारी रखते हैं, जो उन्हें दुनिया के बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है।
गार्डियोला का हवाला देकर समझाई मेसी की चाल अपनी बात को पुख्ता करते हुए अख्तर ने पेप गार्डियोला की एक पुरानी टिप्पणी का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि मेसी मैच की शुरुआत में घंटों मैदान की रणनीति को पढ़ते हैं। जैसे ही उन्हें विरोधी टीम की कमजोरी का पता चलता है, वे हमला करते हैं और उस समय उन्हें रोकना नामुमकिन हो जाता है।
मैदान पर स्पेन का जलवा अख्तर की बातों से अलग, मैदान पर स्पेन ने इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबले के 106वें मिनट में फेरन टॉरस ने गोल दागकर अर्जेंटीना की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। एंजो फर्नांडीज को मिले रेड कार्ड के बाद अर्जेंटीना की मुश्किलें और बढ़ गईं। अंततः स्पेन ने 1-0 से अर्जेंटीना को हराकर दूसरी बार विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
He s too funny bro😭😭😭😭😭😭 pic.twitter.com/4HRrFtM7AD
— Arham (@LazyArhamII) July 19, 2026
ओडेसा में खूनी हमला: मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत, भारत ने जताया कड़ा विरोध
अबूझमाड़ का बदलता स्वरूप: ITBP और ग्रामीणों ने नाले पर खड़ा किया 250 फीट लंबा पुल
लॉर्ड्स की बालकनी में तनातनी: रोहित के शतक के बाद गंभीर के साथ ‘कोल्ड वॉर’ की चर्चा
केतन-सिया की सगाई का वीडियो वायरल: मुझे सिया की हर बात पसंद है कहने वाले केतन का हुआ था कत्ल?
फीफा वर्ल्ड कप 2026: 96 साल में पहली बार हुआ कुछ ऐसा, स्पेन के खिलाड़ियों को मिली हीरों से जड़ी चैंपियनशिप रिंग
अब हाईवे का सफर होगा सुरक्षित: बस एक क्लिक में करें गड्ढों और जाम की शिकायत
सोनम वांगचुक के अनशन की शर्तों पर विवाद: क्या आंदोलन को मिल रहा है सम्मानजनक अंत?
दिल्लीवालों का बिजली बिल अब जीरो , छत पर लगा सोलर पैनल देगा हर साल 1 लाख की बचत
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद CJP का बड़ा ऐलान: मांगें पूरी होने तक नहीं रुकेंगे
रोहित का संन्यास या आलोचकों की बोलती बंद? मोहम्मद कैफ ने की भारतीय कप्तान की वकालत