दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के सारे दावे सोमवार को तब धरे के रह गए, जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का संसद मार्च ऐतिहासिक रूप से संसद भवन के बेहद करीब पहुंच गया। वर्षों से पुलिस जिस संसद मार्ग थाने के पास प्रदर्शनकारियों को रोकती आई है, इस बार वह घेरा टूट गया।
प्रदर्शनकारी कृषि भवन और रेल भवन के गोलंबर तक पहुंच गए, जिसे देखकर सुरक्षा बलों के होश फाख्ता हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले दागने पड़े। एहतियात के तौर पर संसद के मुख्य गेट को तुरंत बंद कर दिया गया और अंदर सुरक्षा का बहुस्तरीय घेरा तैयार कर दिया गया है।
संसद मार्ग, प्रेस क्लब और रिजर्व बैंक के आसपास का इलाका युद्ध का मैदान बन गया। सोशल मीडिया पर आंसू गैस के धुएं के बीच भागते लोगों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार खुद संसद मार्ग थाने में बैठकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
इस हंगामे के बीच एक बड़ी खबर आई है—आंदोलन के 23वें दिन, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपना तीन दिन पुराना अनशन समाप्त कर दिया है। यह कदम सोनम वांगचुक के संदेश के बाद उठाया गया। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग से इतर, सरकार ने बातचीत का न्योता दिया है।
आंदोलन को खत्म करने के उद्देश्य से सीजेपी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ वार्ता के लिए पहुंचे हैं। फिलहाल सबकी निगाहें इस बैठक पर टिकी हैं कि सरकार प्रदर्शनकारियों की मांगों पर क्या रुख अपनाती है।
संसद के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही यह मुद्दा अंदर भी हावी रहा। राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज का मामला उठाया। प्रदर्शन के चलते संसद के अंदर और बाहर सुरक्षा को अभेद्य कर दिया गया है। जंतर-मंतर पर अभी भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जमे हुए हैं, जहां डिंपल यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल भी पहुंच चुका है।
VIDEO | Delhi: As the CJP s march protest swells, a multi-tiered security lockdown has been put to place to prevent the thousands of marching protesters from breaching the area.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 20, 2026
Security personnel physically secured the massive iron gates of the Parliament complex. Red fire… pic.twitter.com/DbS6gWbRtX
मेसी बेहतर या रोनाल्डो? शोएब अख्तर की टिप्पणी पर भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर जमकर की खिंचाई
दिल्ली में आज किसानों का हल्लाबोल : राजघाट के पास ट्रैफिक जाम की चेतावनी, घर से निकलने से पहले चेक करें रूट
जंतर-मंतर पर पुलिस का ऑपरेशन क्लीन : टेंट उखाड़े, प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा; सरकार ने शुरू की बातचीत
दिल्ली में संसद चलो मार्च बना रणक्षेत्र: 118 पुलिसकर्मी घायल, 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
फीफा वर्ल्ड कप 2026: 96 साल में पहली बार हुआ कुछ ऐसा, स्पेन के खिलाड़ियों को मिली हीरों से जड़ी चैंपियनशिप रिंग
CJP संसद मार्च बना रणक्षेत्र: 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल, FIR का ऐलान!
वो सिर्फ फ्लैट पिचों के खिलाड़ी , इरफान पठान ने वनडे वर्ल्ड कप के लिए इन 2 नामों की वकालत की
विराट और रोहित को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन ने बताई चौंकाने वाली वजह
संसद में हंगामा: आप सरकार को डरा-धमका नहीं सकते , विपक्ष पर जमकर बरसीं कंगना रनौत
अंतरिक्ष में भारत की नई उड़ान: निजी क्षेत्र के विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक गवाही