पिछले 21 दिनों से न्याय और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जंतर-मंतर से दिल्ली पुलिस द्वारा हटाए जाने और अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद वांगचुक अपने संकल्प पर अडिग हैं।
पत्नी गीतांजलि ने बताई अनशन खत्म करने की शर्त सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने एक बयान में स्पष्ट किया है कि वे अपना अनशन कब समाप्त करेंगे। गीतांजलि ने कहा, यदि राजनीतिक नेता अस्पताल में सोनम से मुलाकात करें और उन्हें इस बात का ठोस आश्वासन दें कि संसद के आगामी मॉनसून सत्र में शिक्षा में जवाबदेही और पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों को जोर-शोर से उठाया जाएगा, तो वे कल अपना उपवास तोड़ देंगे।
वांगचुक की मुख्य मांगें परीक्षा में होने वाली धांधली, पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं की विफलता के कारण प्रभावित हुए लाखों छात्रों के लिए न्याय सुनिश्चित करना है।
अस्पताल की निगरानी में वांगचुक सफदरजंग अस्पताल द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, सोनम वांगचुक की स्थिति स्थिर है। हालांकि, लंबे समय तक उपवास के कारण उनके शरीर पर पड़ा दबाव चिंताजनक है। अस्पताल ने बताया कि सफदरजंग और एम्स के विशेषज्ञों की एक टीम उनकी चौबीसों घंटे निगरानी कर रही है। उनके ब्लड पैरामीटर्स में थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन उन्हें अभी भी गहन मेडिकल देखरेख की आवश्यकता है।
संसद कूच पर पुलिस सख्त संसदीय सत्र शुरू होने से ठीक पहले, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से सख्त रुख अपना लिया है। नई दिल्ली क्षेत्र में धारा 163 (पूर्व में धारा 144) लागू कर दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सीजेपी के चलो संसद मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है।
पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि जंतर-मंतर के निर्धारित प्रदर्शन स्थल को छोड़कर कहीं भी पांच या उससे अधिक लोगों के जमा होने या मार्च निकालने पर पूरी तरह पाबंदी है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से कानून का पालन करने और शांति बनाए रखने की अपील की है।
VIDEO | Delhi: At Jantar Mantar, Sonam Wangchuk s wife Gitanjali Angmo says, Sonam will end his hunger strike tomorrow if political leaders meet him at hospital and assure him that they will raise the issue of education accountability during Parliament session.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 19, 2026
(Full video… pic.twitter.com/a2tUbotOdi
अब हाईवे का सफर होगा सुरक्षित: बस एक क्लिक में करें गड्ढों और जाम की शिकायत
सोनम वांगचुक के अनशन की शर्तों पर विवाद: क्या आंदोलन को मिल रहा है सम्मानजनक अंत?
इंग्लैंड की नाकामी को पीछे छोड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी, जिम्बाब्वे के खिलाफ बदले की तैयारी!
अलायंस के घर में घमासान: हाथापाई से सहमे सोहेल खान, कुणाल खेमू ने संभाला मोर्चा
संसद की दहलीज तक कॉकरोच जनता पार्टी का मार्च: सुरक्षा घेरा टूटा, दिल्ली में मची अफरातफरी
जंतर-मंतर पर बड़ा यू-टर्न: अभिजीत दीपके ने तोड़ा अनशन, संसद मार्च के दौरान दिल्ली बनी रणक्षेत्र
इंग्लैंड सीरीज की हार के बाद अब जिम्बाब्वे में मिशन वापसी : श्रेयस अय्यर संभालेंगे कमान, देखें पूरा शेड्यूल
WI vs NZ: जीत के करीब आकर फिसली वेस्टइंडीज, सैंटनर की दिलेरी से न्यूजीलैंड ने सीरीज पर किया कब्जा
सत्ता के गलियारों तक जन-आक्रोश : संसद मार्च का सफर और उसकी हकीकत
दिल्ली में संसद चलो मार्च बना रणक्षेत्र: 118 पुलिसकर्मी घायल, 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में