नई दिल्ली: सोमवार (20 जुलाई) को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का संसद चलो मार्च हिंसक हो गया। राजधानी की सड़कों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई भीषण झड़प में 118 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें दिल्ली पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं।
हिंसा और पथराव से दहला इलाका प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों का व्यवहार बेहद हिंसक और अनियंत्रित था। भीड़ ने सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की और पब्लिक प्रॉपर्टी को भारी नुकसान पहुंचाया।
स्पेशल कमिश्नर समेत कई अधिकारी चोटिल दिल्ली पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि घायलों में स्पेशल कमिश्नर, जॉइंट कमिश्नर, एडिशनल कमिश्नर, डीसीपी और एसीपी रैंक के अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा कई महिला पुलिसकर्मी भी घायल हुई हैं। करीब 60 प्रदर्शनकारियों के भी घायल होने की सूचना है।
पुलिस का कड़ा रुख, FIR दर्ज दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हिंसक भीड़ ने 15 से 20 सरकारी गाड़ियों को क्षतिग्रस्त किया है। अब तक 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने दंगा करने, सरकारी काम में बाधा डालने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता के तहत FIR दर्ज कर ली है।
प्रत्यक्षदर्शी अधिकारी की जुबानी झड़प में घायल एक पुलिस अधिकारी ने बताया, जनपथ पर अचानक दोनों तरफ से पत्थर बरसने लगे। हमने समझाने की कोशिश की लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। एक एएसआई को बचाने के चक्कर में सब-इंस्पेक्टर अजय कुमार बुरी तरह घायल हो गए। यह सब अचानक हुआ, जो बेहद चिंताजनक है।
क्या हैं CJP की मांगें? इस भारी विरोध-प्रदर्शन के बीच, CJP का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिला। पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका ने मंत्री को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा है। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने साफ कर दिया है कि किसी भी गैर-कानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
#WATCH | Delhi | A police official injured during the clash between police and CJP protestors, says, We were on duty at Janpath, in front of the Claridges Hotel. A large number of protesters had gathered there...Suddenly, stones started raining down from both sides. The police… pic.twitter.com/Do1gZldnqo
— ANI (@ANI) July 20, 2026
ईरान पर फिर बरसे अमेरिकी बम: होर्मुज से लेकर बंदर अब्बास तक दहला मिडिल ईस्ट
FBI की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल हरमनवीर सिंह: 2000 करोड़ के ड्रग्स रैकेट का किंगपिन या मोहरा?
शंभू बॉर्डर पर महा-आंदोलन: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों किसान
जेपी नड्डा के सामने CJP की मांगें: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लेकर मुआवजे तक, जानें ज्ञापन में क्या है खास
दिल्ली में संसद चलो मार्च बना रणक्षेत्र: 118 पुलिसकर्मी घायल, 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
दूध के चक्कर में फंसा बिल्ले का सिर: लोटे में कैद होकर घर में मचाया गदर, देखें मजेदार वीडियो
वनडे में फिर से बादशाहत कायम करेगी टीम इंडिया? इन 4 गेम चेंजर्स की वापसी से बदलेगी तस्वीर
आलोचनाएं तो डेब्यू से ही हैं... : रिटायरमेंट की खबरों पर रोहित शर्मा का दो-टूक जवाब
बुलेटप्रूफ जैकेट और हथियारों से लैस बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटा ज्वेलरी शोरूम, फायरिंग से मचा हड़कंप
छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के राहुल गांधी: PM मोदी को बताया इतिहास का सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री