पटना, बिहार। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। गुरुवार को उन्होंने वीडियो जारी कर पार्टी से अलग होने का ऐलान किया, जिसके बाद आरजेडी ने डैमेज कंट्रोल की कोशिशें शुरू कर दी हैं।
आरजेडी ने नकारा इस्तीफा? मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, पहली बात तो वो पार्टी के बहुत वफादार कार्यकर्ता हैं। लालू जी और तेजस्वी यादव में उनकी गहरी आस्था और भक्ति है। मंडल ने आगे कहा कि नाराजगी कभी-कभी होती है, जिसे दूर किया जा सकता है। उनके बयान से स्पष्ट है कि पार्टी फिलहाल इस इस्तीफे को स्वीकार करने के मूड में नहीं है और उन्हें मनाने का प्रयास किया जाएगा।
तेजस्वी की भी नहीं चल रही दूसरी ओर, मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ने के पीछे तीखे कारण बताए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 7-8 महीनों से उन्हें लगातार अपमानित किया जा रहा था। उन्होंने कहा, हमने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और तेजस्वी यादव से भी इस बारे में बात की, लेकिन किसी ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
तिवारी ने पार्टी के अंदरूनी हालात पर बड़ा कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोग खुद को इतना ताकतवर समझने लगे हैं कि उनके आगे तेजस्वी यादव की भी नहीं चल रही है। उन्होंने कहा कि एक निष्ठावान कार्यकर्ता के पास अपमान सहने के बजाय इस्तीफा देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था।
पार्टी के लिए बड़ा नुकसान? मृत्युंजय तिवारी आरजेडी के उन चुनिंदा चेहरों में से थे, जो टीवी डिबेट्स में पार्टी का पक्ष बेहद आक्रामक और स्पष्ट तरीके से रखते थे। उनकी वाकपटुता के चलते उन्हें पार्टी का सबसे दमदार प्रवक्ता माना जाता था। अब सवाल यह है कि क्या आरजेडी उन्हें मना लेगी या फिर एक वफादार सिपाही का साथ पार्टी के लिए बड़ा सियासी नुकसान साबित होगा।
फिलहाल, सबकी नजरें अब मृत्युंजय तिवारी के अगले कदम और आरजेडी आलाकमान की सक्रियता पर टिकी हैं।
*Patna, Bihar: On the resignation of RJD leader Mrityunjay Tiwari, RJD state president Mangani Lal Mandal says, First of all, he is very loyal to the party. He has devotion, faith and trust in Lalu Ji and Tejashwi Yadav. So, why should he resign? Any displeasure is resolved and… pic.twitter.com/ilyqIGmwNp
— IANS (@ians_india) July 16, 2026
आशुतोष की क्षमता क्या है? टिकट कोई और काटता है : नरोत्तम मिश्रा का वीडियो वायरल
आजम खान का अवसान: भैंस ढूंढने वाली पुलिस से अब ड्रीम प्रोजेक्ट पर बुलडोजर तक का सफर
रेलवे ट्रैक पर छिलका फेंक रहे थे अंकल, युवक की समझाइश ने बदल दी सोच; वायरल वीडियो से मिला बड़ा सबक
कनाडा के जंगलों में लगी भीषण आग, अमेरिका तक फैला जहरीले धुएं का गुबार
बच्चों ने पिता को दी 90 लाख की रफ्तार , पूर्व मंत्री ओमप्रकाश हुड़ला को मिला BMW का शानदार तोहफा
विराट कोहली के बॉडीगार्ड की बदसलूकी से विवाद, क्या खिलाड़ियों को निजी सुरक्षा रखने की इजाजत है?
कनाडा की आग का धुआं अमेरिका तक कैसे पहुंचा? सांस लेना हुआ मुहाल
NTA में बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका: सीधी भर्ती से 2 लाख तक सैलरी पाने का अवसर
सोहेल खान का दर्दनाक खुलासा: बचपन में हुए थे यौन उत्पीड़न के शिकार, सालों तक दबाए रखा ये गहरा राज
लंदन में मचा छोले-भटूरे का शोर: पहले ही दिन उमड़ी ग्राहकों की भीड़, सड़क तक लगी लाइन