राजस्थान के पूर्व कांग्रेस मंत्री ओमप्रकाश हुड़ला इन दिनों सुर्खियों में हैं। इसकी वजह उनका कोई राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि उनके बच्चों द्वारा दिया गया एक बेहद खास और महंगा तोहफा है। उनके बच्चों ने उन्हें एक लग्जरी BMW कार गिफ्ट की है।
बच्चों के प्यार से अभिभूत हुए हुड़ला पूर्व मंत्री की बेटी प्रियंका सिंह और दोनों बेटों, राहुल प्रकाश व सचिन ने मिलकर अपने पिता को यह सरप्राइज दिया। इस भावुक पल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए हुड़ला ने लिखा, गाड़ी तो खूबसूरत है ही, लेकिन मेरे बच्चों का प्यार, आदर और उनकी सफलता ही मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। भगवान हर माता-पिता को ऐसे संस्कारी बच्चे दे।
मोती डूंगरी गणेश मंदिर में हुआ पूजन नई गाड़ी मिलने के बाद ओमप्रकाश हुड़ला ने सबसे पहले धार्मिक परंपरा का पालन किया। वे इस लग्जरी कार को लेकर सीधे जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ अपनी नई कार का पूजन करवाया। इसके साथ ही उन्होंने अपने पैतृक स्थान के कुलदेवता और बस्ती माता का आशीर्वाद भी लिया।
महज 4.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार हुड़ला को मिली यह BMW M340i xDrive अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जानी जाती है। इसमें 3.0-लीटर का 6-सिलेंडर ट्विन-पावर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 374 हॉर्सपावर और 500 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह महज 4.4 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।
कीमत और लग्जरी फीचर्स ऑटोमोबाइल जानकारों के मुताबिक, इस कार की ऑन-रोड कीमत लगभग 90 से 91 लाख रुपये है। गाड़ी में 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और xDrive फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा, कार में 14.9-इंच का बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले, 16-स्पीकर वाला हरमन कार्डन साउंड सिस्टम और स्पोर्टी वर्नास्का लेदर सीट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स मौजूद हैं।
सुरक्षा में भी नंबर वन यह कार न केवल रफ्तार में तेज है, बल्कि सुरक्षा के मामलों में भी अव्वल है। इसे ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। इसमें 6 एयरबैग्स, ABS, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल और एडवांस्ड पार्किंग असिस्टेंट जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं जो हर तरह के रास्तों पर ड्राइविंग को सुरक्षित और आसान बनाते हैं।
*आज मेरी बेटी प्रियंका सिंह बेटे राहुल प्रकाश, और सचिन ने मिलकर मुझे यह शानदार BMW गाड़ी गिफ्ट की है। गाड़ी तो बहुत खूबसूरत है ही, लेकिन मेरे बच्चों का यह प्यार, आदर और उनकी सफलता मेरे जीवन की सबसे बड़ी दौलत है।
— Omprakash Hudla (@ophudla_INC) July 16, 2026
भगवान हर माता-पिता को ऐसे संस्कारी और प्यारे बच्चे दे। pic.twitter.com/uMqPDXQNea
बीच पर जेट का खौफनाक स्टंट: हवा में उड़ने लगे टेंट और कुर्सियां, मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक के साथ सड़क पर उतरे राकेश टिकैत, दी चेतावनी- ट्रैक्टर तैयार हैं
मच्छरों का अब होगा खात्मा: AI से लैस किलर ड्रोन बना वैज्ञानिकों का नया हथियार
रील के चक्कर में मौत से खिलवाड़: चलती बाइक की टंकी पर बैठी महिला, पुलिस ने लिया संज्ञान
कर्नाटक में दरिंदगी: पति की बेरहमी से हत्या कर लाश के पास फोन चलाती रही लेडी डॉक्टर
धारवाड़ में खौफनाक वारदात: पति की लाश के पास खून से लथपथ बेटा, और बेड पर फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी
सांड के सींगों से बाल-बाल बचा युवक: मौत को मात देने वाले इस वीडियो ने हिलाया इंटरनेट!
डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत: महिला को दिखाया प्राइवेट पार्ट, भारी पड़ गई गलत पहचान, लेडी कॉन्स्टेबल ने थाने तक घसीटा
क्या एमएस धोनी संभालेंगे चेन्नई सुपर किंग्स की कमान? आर. अश्विन ने कोच बनने की अटकलों पर दी बड़ी प्रतिक्रिया
आरजेडी में घमासान: मृत्युंजय तिवारी का इस्तीफा, पार्टी ने कहा- वो तो वफादार हैं