शहनाज गिल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म इश्कनामा को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, फिल्म से ज्यादा उनकी निजी जिंदगी, खासकर राघव जुयाल के साथ उनके कथित रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बातें हो रही हैं।
वायरल वीडियो से उठी चर्चा कुछ समय पहले राघव जुयाल के जन्मदिन पर शहनाज को उनके साथ देखा गया था। एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए। इसके बाद से ही फैंस उनके डेटिंग की अटकलें लगाने लगे थे, जिस पर शहनाज ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है।
सिर्फ अच्छे दोस्त हैं एक हालिया पॉडकास्ट और इंटरव्यू के दौरान शहनाज ने साफ किया कि राघव उनके केवल अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने अपने पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखने पर जोर देते हुए कहा कि अपनी निजी जिंदगी को राज़ रखना ही बेहतर है।
राघव के लिए मांगा समर्थन राघव जुयाल की आने वाली फिल्म भाई तेरा स्टार है का जिक्र करते हुए शहनाज ने उन्हें जमकर सपोर्ट किया। उन्होंने कहा, वो कोई इंडस्ट्री का बंदा नहीं है, उसने खुद को बनाया है। वह पहली बार लीड रोल में है, इसलिए हमें उसे सपोर्ट करना चाहिए।
सलमान खान ने दी थी हवा बता दें कि साल 2023 में किसी का भाई किसी की जान के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने इन डेटिंग रूमर्स को हवा दी थी। उन्होंने सेट पर दोनों के बीच खास केमिस्ट्री होने का इशारा किया था, जिसके बाद से ही फैंस लगातार इन दोनों के रिश्ते पर सवाल पूछते रहे हैं।
अपनी पहचान बनाने की कोशिश शहनाज ने यह भी स्पष्ट किया कि अब वह अपनी मेहनत से अलग पहचान बनाना चाहती हैं। उन्होंने कहा, लोग कब तक मुझे बिग बॉस की शहनाज के रूप में याद रखेंगे? साथ ही उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अब उन्हें लोगों पर जल्दी भरोसा नहीं होता और वह अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को पूरी तरह अलग रखना पसंद करती हैं।
#ShehnaazGill On Raghav Juyal In Her Latest Interview.
— Filmy_Duniya (@AyyanPanda) July 14, 2026
Shayad Payar Isse Hi Kehte Hai, She Support Raghav Like No one Else. pic.twitter.com/BNCvgfXEqi
गंभीर का मास्टरस्ट्रोक और अक्षर का दम: पहले वनडे में इंग्लैंड को रौंदकर भारत ने दर्ज की शानदार जीत
नकली बीज बेचने वालों की अब खैर नहीं; महाराष्ट्र सरकार ने बनाई ज़ीरो टॉलरेंस नीति
वारकरी पालकी 2026: भक्ति और जनसेवा का अद्भुत संगम, स्मृति ईरानी ने साझा की पुणे की पावन झलक
दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी चुनाव: हाई कोर्ट का बड़ा झटका, टालने की मांग खारिज
मैं भारतीय हूं कहकर फंस गया पाकिस्तानी शख्स, कॉमेडियन के एक सवाल ने खोल दी पोल
सिनेमाघरों में गूंजेगा जना नायकन का दम: थलपति विजय की फिल्म की रिलीज डेट आई सामने
ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर लगेगा 500% टैरिफ, भारत पर मंडराया संकट
सांड को चकमा देकर बना खिलाड़ी , लड़के का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल
अंतरिक्ष में अनिल मेनन का शानदार आगाज: ISS पर गर्मजोशी से हुआ स्वागत
दिल्ली में अब पुराने कपड़ों से मचेगी क्रांति: अर्पण पहल से पर्यावरण को राहत और महिलाओं को मिलेगा रोजगार