इंसान जब भी खाली होता है, तो मनोरंजन के लिए सोशल मीडिया का दरवाजा खटखटाता है। हर दिन यहां हजारों वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें से कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाते। इसी कड़ी में एक चौंकाने वाला वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।
क्या दिखा वीडियो में? वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़का बुलफाइट रिंग के अंदर खड़ा नजर आ रहा है। लड़का सांड को उकसाता है, जिसके बाद सांड पूरी ताकत के साथ उसकी तरफ दौड़ता है। जैसे ही सांड उसे सींगों से मारने वाला होता है, लड़का एक गजब का खेला कर देता है।
लड़का सही समय पर हवा में उछाल भरता है, जिससे सांड उसके नीचे से निकल जाता है। लड़का सुरक्षित जमीन पर वापस आ जाता है, जबकि सांड अपनी ही चाल से हैरान रह जाता है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि सांड को अपनी हार का एहसास होता है और वह दोबारा हमला करने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाता।
लोगों ने लिए मजे इस वीडियो को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया, अंत में सांड शर्मिंदा हो गया। खबर लिखे जाने तक इसे हजारों लोग देख चुके हैं।
वीडियो देखकर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पाए। एक यूजर ने मजेदार अंदाज में लिखा, सांड सोच रहा होगा कि भाई तुम कौन हो? वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, चीटिंग करता है तू! एक और यूजर ने कमेंट किया, सांड को लगा कि उसकी बेइज्जती हो गई है।
अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी और वीडियो के दावे सोशल मीडिया पर चल रहे हैं। इसकी पुष्टि किसी आधिकारिक सूत्र द्वारा नहीं की गई है।
Bruh the bull looks embarassed at the end😭 pic.twitter.com/M1NR0VXq6J
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) July 15, 2026
ICC का बड़ा दांव: क्रिकेट के भविष्य में बदलाव की तैयारी, वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में होगा फेरबदल?
NCP-SP में फूट की अटकलों पर सुप्रिया सुले का पूर्णविराम, कहा- गपशप के लिए मेरे पास समय नहीं
रोहित का नटराज शॉट देख दंग रह गए स्टुअर्ट ब्रॉड, दिनेश कार्तिक ने की भगवान शिव से तुलना
फीफा वर्ल्ड कप: स्पेन की ऐतिहासिक जीत के बाद ड्रेसिंग रूम से मैड्रिड तक जश्न का सैलाब
स्पेन की टिकी-टाका के जाल में फंसा फ्रांस, एम्बाप्पे का वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूटा
50 लाख की खातिर बना दरिंदा: बेंगलुरु में सस्पेंड सब-इंस्पेक्टर ने पत्नी और ससुर पर किया जानलेवा हमला
पिंक बूथ के बाहर 40 मिनट तक तड़पता रहा युवक, आंखों के सामने टूटीं सांसें और पुलिस बनी रही मूकदर्शक
कुडनकुलम परमाणु संयंत्र का डेटा लीक: क्या भारत की परमाणु सुरक्षा खतरे में है?
शुभमन गिल हुए एक अनचाही लिस्ट का हिस्सा, रिकॉर्ड बुक में टॉप पर हैं सचिन तेंदुलकर
अंतरिक्ष के मुहाने से दुश्मन पर भारत की बाज जैसी नजर , स्वदेशी एयरशिप प्रोजेक्ट शुरू