बेंगलुरु: जिस पुलिस वाले पर कानून की रक्षा की जिम्मेदारी थी, वही अब सलाखों के पीछे है। बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर ऑफिस में तैनात सब-इंस्पेक्टर भैरप्पा केएस पर अपनी वकील पत्नी को प्रताड़ित करने और ससुर पर जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले ने पूरे पुलिस महकमे को शर्मसार कर दिया है।
रक्षक से बना भक्षक पांच साल पहले हुई शादी के बाद भैरप्पा का असली चेहरा धीरे-धीरे सामने आया। पेशे से वकील पत्नी ने DGP से शिकायत की है कि आरोपी ने न केवल उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया, बल्कि घरेलू हिंसा और जानलेवा धमकियों का सिलसिला भी जारी रखा।
50 लाख की सनक और रिश्वत का इतिहास आरोपी पहले से ही भ्रष्टाचार के मामले में सस्पेंड चल रहा था। पिछले साल जून में लोकायुक्त ने उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। सस्पेंशन के बाद उसकी पैसों की भूख बढ़ गई। आरोप है कि वह अपने ससुराल वालों से 50 लाख रुपये, एक घर और एक प्लॉट की मांग कर रहा था। ससुराल वालों ने दो कारें और मोटी रकम दी, फिर भी उसकी प्रताड़ना कम नहीं हुई।
अनैतिक संबंध और खौफनाक धमकियां पीड़िता का आरोप है कि भैरप्पा न केवल दूसरी महिलाओं के साथ अवैध संबंध रखता था, बल्कि कई बार उन्हें घर तक लेकर आया। जब पत्नी ने इसका विरोध किया, तो उसने अपनी ही तीन साल की बेटी के पिता होने से इनकार कर दिया। वह पत्नी को अपराधियों से मरवाने की धमकी देता था और आधी-रात को मासूम बेटी के साथ घर से बाहर निकाल देता था।
ससुर पर धारदार हथियार से हमला जुल्म की हद तब पार हो गई जब 12 जुलाई को महिला के बुजुर्ग पिता घर सुलह कराने पहुंचे। बहस के दौरान भैरप्पा ने आपा खो दिया और ससुर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला ने जब 112 पर कॉल किया, तो आरोप है कि पुलिस ने अपने साथी को बचाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, बल्कि मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की।
कानून का शिकंजा जब मामला DGP तक पहुंचा, तब जाकर पुलिस हरकत में आई। मंगलवार को आरोपी सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्टि की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में FIR दर्ज की गई है। वर्दी की आड़ में छिपे इस अपराधी को अब अदालत के सामने अपने किए का जवाब देना होगा।
#Karnataka #Breaking #Dowry
— Mahesh M Goudar (@IamMGoudar) July 14, 2026
Bengaluru PSI Accused of Dowry Harassment, Domestic Violence and Threats by Wife#Bengaluru: A Police Sub-Inspector (PSI), identified as Byrappa, has been accused by his wife of #dowryharassment, domestic violence, intimidation and attempting to… pic.twitter.com/ehxQpfzUsj
सोनम वांगचुक का अनशन: शंकराचार्य की दो टूक - अनशन छोड़ो, सरकार बदलने का ये प्लान अपनाओ
फीफा वर्ल्ड कप 2026: स्पेन का जलवा, फ्रांस को 2-0 से धूल चटाकर फाइनल में बनाई जगह
पंख फड़फड़ाए और खेल खत्म! मच्छरों का काल बना यह नन्हा किलर ड्रोन
एक हाथ टूटने के बाद भी बाइक का स्टंट: शख्स के कारनामे ने इंटरनेट पर मचाया हड़कंप
पिता की विरासत को अमर बनाएंगे डॉ. सुभाष चंद्रा: अग्रोहा में 100 करोड़ की लागत से बनेगी श्री नंद किशोर गोयनका यूनिवर्सिटी
23 साल बाद इराक से अमेरिकी फौजों की विदाई, सितंबर के अंत तक खत्म होगा सैन्य मिशन
केरल की महिला मंत्री के साथ स्कूल परिसर में शर्मनाक हरकत, तस्वीरों में शरीर के अंगों को किया गया टारगेट
गुरुग्राम: किंगडम ऑफ ड्रीम्स में भीषण आग, लपटों के गुबार से दहला सेक्टर-29
होर्मुज जलडमरूमध्य पर ट्रंप का यू-टर्न : टोल टैक्स हटाकर निवेश का नया दांव, ईरान पर सख्ती जारी
अक्षर पटेल का जलवा: गेंद और बल्ले से इंग्लैंड को किया पस्त, प्लेयर ऑफ द मैच बनकर फूले नहीं समाए बापू