अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) भविष्य के क्रिकेट टूर्नामेंटों के प्रारूप को पूरी तरह बदलने की तैयारी में है। स्कॉटलैंड में हुई वार्षिक बैठक में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) से लेकर वनडे और टी20 विश्व कप तक के फॉर्मेट में बड़े बदलावों पर मंथन किया गया है।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सेमीफाइनल का रोमांच ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक पहुंचने के सफर को और दिलचस्प बनाने के लिए इसमें सेमीफाइनल जोड़ने पर विचार कर रही है। यदि यह नियम लागू होता है, तो अंक तालिका की शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी। फिलहाल लीग के आधार पर शीर्ष दो टीमें सीधे फाइनल खेलती हैं। इस बदलाव का मकसद टूर्नामेंट के अंत तक अधिक टीमों को खिताबी दौड़ में बनाए रखना है।
WTC के विस्तार पर फिलहाल ब्रेक WTC में टीमों की संख्या 9 से बढ़ाकर 12 करने की चर्चा थी, जिसमें अफगानिस्तान, आयरलैंड और जिम्बाब्वे को शामिल करने की योजना थी। हालांकि, व्यावहारिक चुनौतियों के कारण अगले फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (FTP) चक्र में फिलहाल टीमों की संख्या बढ़ने की संभावना कम है।
वनडे वर्ल्ड कप: 14 से घटकर 12 टीमें? ICC वनडे विश्व कप के प्रारूप में बड़े बदलाव का प्रस्ताव है। रिपोर्ट है कि टीमों की संख्या 14 से घटाकर 12 की जा सकती है। इसके साथ ही सुपर सेवन (Super Seven) नाम का नया चरण जोड़ने पर विचार चल रहा है। यह बदलाव 2027 के विश्व कप से लागू हो सकता है, जिससे एसोसिएट देशों के लिए क्वालिफिकेशन की राह और कठिन हो जाएगी।
T20 वर्ल्ड कप में सुपर-10 की योजना टी20 विश्व कप के फॉर्मेट में भी बदलाव की चर्चा है। वर्तमान सुपर-8 चरण को बढ़ाकर सुपर-10 करने का प्रस्ताव है। इसका मुख्य उद्देश्य टूर्नामेंट में अधिक मुकाबले कराना है, ताकि ब्रॉडकास्टिंग और व्यावसायिक राजस्व को बढ़ावा दिया जा सके।
भारत-पाकिस्तान मुकाबले और राजस्व का गणित प्रस्तावित बदलावों का एक बड़ा पहलू भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबलों की संख्या बढ़ाना है। नए फॉर्मेट से दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के एक टूर्नामेंट में एक से अधिक बार भिड़ने की संभावना बढ़ जाएगी, जो ICC के लिए सबसे बड़ा रेवेन्यू और दर्शक जुटाने वाला जरिया है। 2026 टी20 विश्व कप में लॉजिस्टिक नियमों के कारण दोनों टीमें सुपर-8 में नहीं मिल पाई थीं, जिसे अब सुधारने की कोशिश की जा रही है।
अभी अंतिम मुहर बाकी हालांकि ये सभी प्रस्ताव चर्चा का केंद्र रहे हैं, लेकिन ICC ने अभी किसी पर भी आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है। आने वाले महीनों में विभिन्न समितियां इन पर विस्तृत विचार करेंगी। सदस्य देशों की सहमति के बाद ही ये बदलाव भविष्य के क्रिकेट टूर्नामेंटों में लागू किए जाएंगे।
A look back at the ICC Annual Conference 2026 in Scotland, which brought together the global cricket community for meaningful conversations, shared learning and stronger collaboration around the future growth of the game. pic.twitter.com/QvTWnkwRac
— ICC (@ICC) July 14, 2026
महोबा में दरिंदगी: पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद में युवक के कुल्हाड़ी से काटे दोनों हाथ
माचिस की डिब्बी में समा गई 5.5 मीटर की सिल्क साड़ी, भारतीय बुनकर का जादू देख दंग रह गई दुनिया
वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी: टीम इंडिया के एक्सपेरिमेंट पर शुभमन गिल का बड़ा बयान, कहा- अभी तो सिर्फ...
ईरानी हमले में गई भारतीय इंजीनियर की जान: मौत से चंद मिनट पहले परिवार को भेजा था वो आखिरी मैसेज
सोनम वांगचुक का 18 दिन से अनशन जारी: 16 जुलाई को देशव्यापी भूख हड़ताल का ऐलान
केरल की महिला मंत्री के साथ स्कूल परिसर में शर्मनाक हरकत, तस्वीरों में शरीर के अंगों को किया गया टारगेट
अंतरिक्ष में अनिल मेनन का शानदार आगाज: ISS पर गर्मजोशी से हुआ स्वागत
बागेश्वर धाम: भाई के गोलीकांड में फंसने पर धीरेंद्र शास्त्री का किनारा, बोले- मेरा परिवार से कोई वास्ता नहीं
पिंक बूथ के बाहर 40 मिनट तक तड़पता रहा युवक, आंखों के सामने टूटीं सांसें और पुलिस बनी रही मूकदर्शक
जनकपुरी स्कूल रेप केस: आरोपी महिला टीचर की जमानत रद्द, 3 दिन के भीतर सरेंडर का आदेश