इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम ने आखिरकार जीत का स्वाद चख लिया है। पहले वनडे मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के नायक अक्षर पटेल रहे, लेकिन पर्दे के पीछे गौतम गंभीर की रणनीति ने मैच का रुख बदल दिया।
गंभीर की चाल और बुमराह का वार मैच का सबसे अहम मोड़ तब आया जब इंग्लैंड के खतरनाक बल्लेबाज हैरी ब्रूक क्रीज पर आए। मुख्य कोच गौतम गंभीर ने तुरंत प्रिंस यादव को संदेश देकर मैदान पर भेजा और जसप्रीत बुमराह को आक्रमण पर लगाने का निर्देश दिया।
गंभीर का यह मास्टरस्ट्रोक सटीक साबित हुआ। शुभमन गिल ने अगले ही ओवर में गेंद बुमराह को थमाई और उन्होंने पहली ही गेंद पर ब्रूक का विकेट चटका दिया। इस विकेट ने इंग्लैंड की कमर तोड़ दी और भारत की जीत की नींव रखी गई। सोशल मीडिया पर गंभीर की इस रणनीतिक सूझबूझ की जमकर तारीफ हो रही है।
अक्षर पटेल बने संकटमोचक ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने इस जीत में दोहरी भूमिका निभाई। पहले गेंदबाजी में उन्होंने घातक प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए, जिससे इंग्लैंड की टीम 258 रनों पर सिमट गई। इसके बाद, जब लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के 4 विकेट महज 160 रनों पर गिर गए थे, तब अक्षर ने मोर्चा संभाला।
अक्षर पटेल ने 52 गेंदों में नाबाद 57 रनों की पारी खेली। उन्हें उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
वॉशिंगटन सुंदर का साथ और गिल की क्लास अक्षर का बखूबी साथ वॉशिंगटन सुंदर ने निभाया, जिन्होंने नाबाद 52 रन बनाए। इन दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 102 रनों की अटूट साझेदारी हुई, जिससे भारत ने 45.2 ओवर में ही 262 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
दूसरी ओर, शुभमन गिल ने भी शानदार लय दिखाई और 75 गेंदों में 80 रन ठोक दिए। हालांकि, मांसपेशियों में ऐंठन (cramp) के कारण उन्हें रिटायर हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा, लेकिन तब तक उन्होंने टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया था।
🚨 GAMBHIR S MASTERSTROKE 🎯🔥
— Clutch Sports (@Clutchsportsz) July 14, 2026
As soon as Harry Brook walked in, Gautam Gambhir sent a message through Prince Yadav to bring Jasprit Bumrah into the attack.
The very next over, Shubman Gill handed Bumrah the ball... and BANG! 💥 Wicket off the first delivery.#JaspritBumrah… pic.twitter.com/FNjyWm1cwU
फीफा वर्ल्ड कप: अर्जेंटीना के लिए इंग्लैंड से भिड़ना केवल फुटबॉल नहीं, माल्विनास और माराडोना की यादों का महासंग्राम
केरल की महिला मंत्री के साथ स्कूल परिसर में शर्मनाक हरकत, तस्वीरों में शरीर के अंगों को किया गया टारगेट
ममता बनर्जी को बड़ा झटका: दिग्गज नेता मदन मित्रा ने छोड़ा साथ, बागी गुट में हुए शामिल
शुभमन गिल की चोट ने बढ़ाई भारत की चिंता, क्या दूसरे वनडे से बाहर होंगे कप्तान?
बागेश्वर धाम: भाई के गोलीकांड में फंसने पर धीरेंद्र शास्त्री का किनारा, बोले- मेरा परिवार से कोई वास्ता नहीं
ताज महल में विदेशी मेहमान की फरिश्ता बनीं यूपी पुलिस की कांस्टेबल, सादगी देख फिदा हुए लोग
गौतम गंभीर की कोचिंग पर उठे सवाल: मोहम्मद कैफ ने दिए 10 में से सिर्फ 4 नंबर, बताई बड़ी वजह
अब हवा में ही मारे जाएंगे मच्छर: 40 ग्राम का ड्रोन बनेगा मच्छरों का काल
आमिर खान की तीसरी शादी पर विवाद: धर्मगुरु ने जारी किया फतवा, शादी को बताया हराम
मॉनसून की सेकंड इनिंग शुरू: दिल्ली से यूपी तक बरसेंगे बादल, 15 दिनों में होगी जबरदस्त भरपाई