साउथेम्प्टन के द रोज बाउल स्टेडियम में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाईं। पांचवें टी20I मैच में इंग्लैंड ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 257 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है। यह भारत के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा बनाया गया टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर है।
इंग्लैंड ने इस मुकाबले में अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान इंग्लैंड ने वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ 246 रन बनाए थे। अब 257 रनों के स्कोर के साथ इंग्लैंड ने एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। सूची में वेस्टइंडीज (245) और दक्षिण अफ्रीका (227) काफी पीछे छूट गए हैं।
इंग्लैंड की इस तूफानी शुरुआत के पीछे जोस बटलर और हैरी ब्रूक के बीच हुई 233 रनों की साझेदारी रही। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में यह दूसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप बन गई है।
कप्तान जोस बटलर ने 64 गेंदों में 131 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर दिया। इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के जड़े। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज का अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। उन्होंने एविन लुईस (125 रन) का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है।
हैरी ब्रूक ने महज 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ वे भारत के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। ब्रूक ने कुल 45 गेंदों का सामना करते हुए 95 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। भारतीय गेंदबाजों के लिए यह दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा।
257/3 by England is the highest T20I total vs India! pic.twitter.com/3sm1p44ECI
— Cricbuzz (@cricbuzz) July 11, 2026
E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का बड़ा हमला: माइलेज कम और गाड़ियों में खराबी, सरकार बोल रही सफेद झूठ
वाका के सहारे भारत-न्यूजीलैंड की नई यात्रा: ऑकलैंड में PM मोदी का भावुक संबोधन
नेहरू, इंदिरा गांधी और CIA कनेक्शन: ब्रिटिश इतिहासकार के खुलासों से मची खलबली
प्रधानमंत्री मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? न्यूजीलैंड में भारतीय राजनयिक का आया करारा जवाब
थार से ATM खींच ले गए चोर: फिल्मी स्टाइल में अंजाम दी वारदात, वीडियो वायरल
20-30 करोड़ और मंत्रालय का लालच : उमर अब्दुल्ला का बीजेपी पर हॉर्स ट्रेडिंग का सनसनीखेज आरोप
भारत को बड़ा झटका: वनडे सीरीज से पहले स्टार तेज गेंदबाज बाहर, चोट ने फिर बढ़ाई मुश्किलें
वियतनाम में बड़ा समुद्री हादसा: भारतीय पर्यटकों से भरी नाव डूबी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सदाबहार आवाज खामोश: दक्षिण भारत की कोकिला एस जानकी का 88 वर्ष की आयु में निधन
हैदराबाद बनेगा बुलेट ट्रेन का हब: दक्षिण भारत को मिलेंगी 3 हाई-स्पीड कॉरिडोर