संगीत जगत के लिए आज एक बेहद दुखद दिन है। मशहूर प्लेबैक सिंगर एस जानकी, जिन्हें दक्षिण भारत की कोकिला और जानकी अम्मा के नाम से जाना जाता था, अब हमारे बीच नहीं रहीं। 88 वर्ष की आयु में उन्होंने मैसूरु के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
अस्पताल में ली आखिरी सांस एस जानकी कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं, जिसके चलते उन्हें मैसूरु स्थित अपोलो बीजीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही थी और उन्हें गहन चिकित्सा (ICU) में रखा गया था।
शनिवार शाम करीब 7:30 बजे उपचार के दौरान उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ। डॉक्टरों ने मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत उन्हें सीपीआर (CPR) देकर बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
क्वीन ऑफ एक्सप्रेशन का सफर एस जानकी केवल एक गायिका नहीं, बल्कि भावनाओं की जादूगर थीं। उन्हें संगीत प्रेमियों द्वारा क्वीन ऑफ एक्सप्रेशन के खिताब से नवाजा गया था। उन्होंने अपने लंबे करियर में 20 से अधिक भाषाओं में अपनी आवाज का जादू बिखेरा।
आंकड़ों के नजरिए से देखें तो जानकी अम्मा ने फिल्मों, एलबम और रेडियो के लिए 48,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए, जो अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड जैसा है।
बहुभाषी प्रतिभा की धनी उनकी आवाज का जादू केवल दक्षिण भारतीय भाषाओं जैसे कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु तक सीमित नहीं था। उन्होंने हिंदी, ओडिया, बंगाली और पंजाबी जैसी कई भारतीय भाषाओं के साथ-साथ कई विदेशी भाषाओं में भी गाने गाए।
हिंदी सिनेमा में भी उनके गाए गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं। फिल्म साहेब का यार बिना चैन कहां रे और जवान है दिल , आखरी रास्ता का गोरी का साजन , और मेरी जंग का बोल बेबी बोल, रॉक एंड रोल जैसे गानों ने उन्हें बॉलीवुड में भी अपार लोकप्रियता दिलाई थी।
एस जानकी का जाना भारतीय संगीत के एक स्वर्ण युग के अंत जैसा है। उनकी सुरीली आवाज हमेशा उनकी यादों के जरिए जीवित रहेगी।
Veteran playback singer S. Janaki passes away at 88
— ANI (@ANI) July 11, 2026
Legendary playback singer S. Janaki, fondly known as the Nightingale of South India, passed away at the age of 88 at Apollo Hospital in Mysuru after suffering age-related health complications. She had been admitted to the… pic.twitter.com/LU6T29Xnf2
न्यूजीलैंड के PM ने याद किया 90 के दशक का भारत, बोले- तब मजदूर सिक्कों में पाते थे सैलरी, अब भारत बदल चुका है
IND vs ENG: टीम इंडिया को बड़ा झटका, वनडे सीरीज से बाहर हुए मैच विनर गेंदबाज
हाथ में भाला, गठीला शरीर और हाका का जोश: न्यूजीलैंड में पीएम मोदी को माओरी संस्कृति का खास सम्मान
क्या छिन जाएगा भारत का ताज? 1605 दिनों की बादशाहत बचाने की अंतिम अग्निपरीक्षा
बारिश में 3 साल की बेटी संग डिलीवरी: महिला की मेहनत देख कस्टमर ने जो किया, वह जीत रहा है दिल
पीएम मोदी का खास मफलर: 30 साल पुरानी यादों ने न्यूजीलैंड में जीते लोगों के दिल
दिल्ली-यूपी समेत 18 राज्यों में हाई अलर्ट : 70 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी, भारी बारिश की चेतावनी
वियतनाम: फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत
नोलन की द ओडिसी देख दंग रह गए आशीष चंचलानी, बोले- सिर्फ थिएटर में ही देखें
मैं गांधी नहीं, बस एक जिम्मेदार नागरिक हूं : सोनम वांगचुक क्यों हुए नाराज?