सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर NEET-UG सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई धांधली के खिलाफ पिछले 14 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। इस दौरान उन्होंने खुद को गांधी या हीरो कहे जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
मुझे हीरो न कहें, खुद के हीरो बनें वांगचुक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर स्पष्ट किया कि उन्हें मॉडर्न गांधी या रियल हीरो कहे जाने पर दुख होता है। उन्होंने कहा, जब आप किसी को हीरो या गांधी का दर्जा देते हैं, तो आप यह मान लेते हैं कि वह महान है और आप आम लोग हैं। इससे आप अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेते हैं।
उन्होंने जनता से अपील की कि वे दूसरों में हीरो तलाशना बंद करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि वे कोई मसीहा नहीं हैं, बल्कि बस एक ऐसे नागरिक हैं जिन्होंने अपनी जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा है।
आंदोलन के लिए लोगों से आह्वान लद्दाख से आए वांगचुक ने छात्रों की पीड़ा को साझा करते हुए कहा कि शायद जो लोग आंदोलन में नहीं आ रहे, उन्होंने उन 20 छात्रों का दर्द नहीं महसूस किया जिन्होंने इस विफलता के कारण अपनी जान गवाई है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि वे जंतर-मंतर नहीं आ सकते, तो कम से कम रविवार को अपने घर से ही एक दिन का अनशन रखें और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करें।
20 जुलाई को संसद मार्च की तैयारी वांगचुक ने घोषणा की है कि वे 20 जुलाई को संसद की ओर कूच करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि उसी दिन संसद का मानसून सत्र भी शुरू हो रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे इस दिन बड़ी संख्या में आंदोलन से जुड़ें और सरकार के सामने अपनी आवाज उठाएं।
आंदोलन के बीच नाराजगी जंतर-मंतर पर चल रहे धरने के दौरान वांगचुक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें वे कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों के प्रति काफी नाराज दिखे। उन्होंने वहां मौजूद लोगों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए तीखे शब्दों में कहा कि वे धरना स्थल पर ठूस-ठूसकर खाना खा रहे हैं , जिससे उनका असंतोष साफ झलकता है।
DAY 13 UPDATE
— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 10, 2026
I’m no Gandhi, nor hero…
It pains me when some say in comments… you’re modern Gandhi… You’re the real Hero.
I’m just a citizen fulfilling the responsibilities of citizenship. So can you. Please stop looking for heroes in others. Be the hero of your own life… pic.twitter.com/0Ta30ieZs7
वियतनाम: फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत
खौफनाक: जमानत मिलते ही साइको किलर बना शख्स, पत्नी-बच्चों समेत 6 लोगों को उतारा मौत के घाट
आमिर खान का भव्य फैमिली रीयूनियन : तीसरी पत्नी गौरी के साथ इस आलीशान घर में रहेंगे पूरा परिवार
विंबलडन में फिर मिले खेल जगत के दो दिग्गज , सचिन-फेडरर की यारी ने जीता सबका दिल
फुटबॉल-रग्बी और क्रिकेट: ध्यानचंद की विरासत से लेकर 2036 ओलंपिक तक, पीएम मोदी ने जीता न्यूजीलैंड के दिग्गज का दिल
सावरकर को भारत रत्न पर अपनों की ही घेराबंदी: मुनगंटीवार ने अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा किया
पीएम मोदी के स्वागत में तिरंगे सा चमका न्यूजीलैंड का स्काई टावर, जानिए कैसे कोई भी आम नागरिक बदलवा सकता है इसकी लाइट
नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो सड़कों पर उतरे समर्थक, दतिया में नेशनल हाईवे पर मचा बवाल
मामूली चोट का मौत का इलाज : टांके लगाने के लिए एनेस्थीसिया दिया, डेढ़ साल के मासूम ने तोड़ा दम
हैदराबाद बनेगा बुलेट ट्रेन का हब: दक्षिण भारत को मिलेंगी 3 हाई-स्पीड कॉरिडोर