मामूली चोट का मौत का इलाज : टांके लगाने के लिए एनेस्थीसिया दिया, डेढ़ साल के मासूम ने तोड़ा दम
News Image

कन्नूर: केरल के कन्नूर में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां खेलते समय लगी मामूली चोट का इलाज एक डेढ़ साल के बच्चे के लिए जानलेवा साबित हुआ। चेहरे पर टांके लगाने के लिए एनेस्थीसिया दिए जाने के बाद बच्चे की मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला? पयन्नूर के रहने वाले सूरज और विजीशा का डेढ़ साल का बेटा देवांश शौर्य खेलते समय गिर गया था। गिरने से उसके होंठ और ठुड्डी के पास हल्की चोट आई थी, जिससे खून बह रहा था। परिजन उसे इलाज के लिए बेबी मेमोरियल अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने घाव पर टांके लगाने का फैसला किया और बच्चे को एनेस्थीसिया दिया गया।

एनेस्थीसिया के बाद बिगड़ी हालत एनेस्थीसिया देने के कुछ ही देर बाद बच्चे की हालत अचानक गंभीर हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आठ साल के लंबे इंतजार के बाद घर में देवांश का जन्म हुआ था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शुक्रवार रात हुई इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

अस्पताल ने दी सफाई घटना पर अस्पताल प्रशासन ने दुख व्यक्त करते हुए दावा किया कि बच्चे को मेडिकल स्टैंडर्ड्स के मुताबिक सभी आधुनिक सुविधाएं दी गई थीं। प्रशासन ने किसी भी तरह की मेडिकल चूक से इनकार किया है और कहा कि वे मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया में पूरा सहयोग करेंगे।

पुलिस की कार्रवाई परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अस्पताल की डॉक्टर अंजलि पोडुवल के खिलाफ मेडिकल लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पय्यारम मेडिकल कॉलेज में बच्चे का पोस्टमॉर्टम किया गया है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस घटना की हर पहलू से जांच कर रही है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

विदेशी धरती पर एनिमेश कुजूर का रफ्तार विस्फोट , 100 मीटर में बनाया नया कीर्तिमान

Story 1

पंडवानी की रानी तीजनबाई को बड़ा सम्मान: अब उनके नाम पर होगा राज्य अलंकरण, गनियारी में बनेगा भव्य संग्रहालय

Story 1

आमिर खान का भव्य फैमिली रीयूनियन : तीसरी पत्नी गौरी के साथ इस आलीशान घर में रहेंगे पूरा परिवार

Story 1

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा या काटा गया? एमपी की सियासत में छिपे ‘बड़े खेल’ की इनसाइड स्टोरी

Story 1

IND vs ENG: क्या वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल इम्तिहान है कठिन? पूर्व इंग्लिश स्टार ने दी बड़ी चेतावनी

Story 1

हमें जीतते हुए नहीं देखना चाहते लोग : आलोचकों पर बरसे अर्जेंटीना के कोच स्कालोनी

Story 1

न्यूजीलैंड में गूंजा पीएम मोदी का किओरा , 40 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का ऐतिहासिक दौरा

Story 1

तेज प्रताप की भविष्यवाणी से बिहार की सियासत में हलचल, सरकार गिरने का किया दावा

Story 1

हाथ में भाला, गठीला शरीर और हाका का जोश: न्यूजीलैंड में पीएम मोदी को माओरी संस्कृति का खास सम्मान

Story 1

हमारा DNA एक ही है : दिल्ली पहुंचे अफगान मंत्री के बयान से पाकिस्तान में मची खलबली