तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पॉक्सो (POCSO) मामले में जमानत पर बाहर आए एक आरोपी ने एक ही रात में 6 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
क्या है पूरा मामला? आरोपी की पहचान राजकुमार के रूप में हुई है, जो शाबाद मंडल का निवासी है। राजकुमार पर एक 17 साल की नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में पॉक्सो कानून के तहत केस चल रहा था। हाल ही में उसे इस मामले में जमानत मिली थी।
पहले परिवार को बनाया शिकार वारदात की शुरुआत राजकुमार के अपने घर से हुई। उसने बड़ी चालाकी से घर के बिजली के उपकरणों जैसे एसी और टीवी को तेज आवाज में चला दिया ताकि चीखें बाहर न जाएं। इसके बाद उसने अपनी पत्नी पार्वती सरिता (30) और दो मासूम बच्चों—एक 4 साल का बेटा और 18 महीने का बच्चा—की बेरहमी से हत्या कर दी।
फिर पीड़िता के घर पहुंच बरसाया कहर अपने परिवार को खत्म करने के बाद, आरोपी लगभग छह किलोमीटर दूर उस नाबालिग लड़की के घर पहुंचा जिसने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया था। वहां उसने लड़की, उसकी मां लक्ष्मी (45) और नानी रुक्कम्मा (65) को मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस की गिरफ्त से बाहर आरोपी घटना के बाद आरोपी ने अपने पिता को फोन करके वारदात की जानकारी दी और वहां से फरार हो गया। फ्यूचर सिटी के पुलिस कमिश्नर तरुण जोशी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए स्पेशल टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने कहा, आरोपी ने दो अलग-अलग जगहों पर हत्याएं कीं। हमें कुछ सुराग मिले हैं, जल्द ही वह हमारी गिरफ्त में होगा।
जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम और जांच अधिकारियों का मानना है कि हत्या के लिए भारी पत्थरों और लोहे की रॉड जैसे हथियारों का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे का सटीक मकसद क्या था और आरोपी ने इतनी बड़ी साजिश को अंजाम कैसे दिया। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
Six people were killed in a stabbing incident in Telangana s Ranga Reddy district. The victims include a man’s wife, their two children, and three others. The accused, identified as Rajkumar, has been taken into custody. Police said the killings are believed to be linked to a… pic.twitter.com/UEArc5CQu1
— IANS (@ians_india) July 11, 2026
शादी की दावत बनी रणभूमि: मटन की जगह चिकन परोसा तो सहरसा में चले लात-घूंसे, 12 लोग घायल
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: कोर्ट ने मुंबई पुलिस को लगाई फटकार, अनमोल बिश्नोई की कस्टडी पर सख्त निर्देश
आजादी का जश्न बना मातम: बहामास में विमान क्रैश, 10 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रोनाल्डो का दिल छू लेने वाला अंदाज: सबसे बड़े फैन स्पीड को गिफ्ट किए अपनी वर्ल्ड कप की खास गोल्डन बूट्स
उमर अब्दुल्ला का सनसनीखेज दावा: BJP ने विधायक को खरीदा, ऑफर किए 30 करोड़ और मंत्री पद
समंदर का नया बाहुबली : भारतीय नौसेना की ताकत बना INS महेंद्रगिरी, दुश्मन के लिए काल
अफ्रीका का वो छोटा सा देश, जो LGBTQ+ लोगों के लिए बना जन्नत
मटन की जगह चिकन परोसना पड़ा महंगा: शादी बनी जंग का मैदान , बारातियों पर तलवार से हमला
नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा या काटा गया? एमपी की सियासत में छिपे ‘बड़े खेल’ की इनसाइड स्टोरी
अनिल अंबानी ग्रुप पर ED का बड़ा प्रहार: 1,021 करोड़ की संपत्ति जब्त, कुल आंकड़ा 20,000 करोड़ के पार