हिंद महासागर और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में बढ़ते रणनीतिक तनाव के बीच भारतीय नौसेना की मारक क्षमता में एक और ऐतिहासिक इजाफा हुआ है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विशाखापत्तनम के नेवल डॉकयार्ड में अत्याधुनिक स्टील्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट INS महेंद्रगिरी (F-38) को आधिकारिक रूप से नौसेना के बेड़े में शामिल किया।
समुद्र में आत्मनिर्भर भारत की धमक प्रोजेक्ट 17A के तहत निर्मित INS महेंद्रगिरी न केवल रक्षा शक्ति का प्रतीक है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत का भी जीता-जागता प्रमाण है। इस युद्धपोत के 75 फीसदी से अधिक उपकरण और तकनीक स्वदेशी हैं। इसे इंडियन नेवी के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने तैयार किया है और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) द्वारा निर्मित किया गया है।
दुश्मन का रडार भी खाएगा धोखा इस फ्रिगेट की सबसे बड़ी खासियत इसका स्टील्थ डिजाइन है, जो इसे दुश्मन के रडार की पकड़ में आने से बचाता है। यह जहाज समंदर में छिपकर वार करने में माहिर है। इसका नाम ओडिशा और आंध्र प्रदेश की सीमा पर स्थित महेंद्रगिरी पर्वत श्रृंखला के नाम पर रखा गया है, जो इसकी मजबूती को दर्शाता है।
हर मोर्चों पर एक साथ प्रहार की क्षमता INS महेंद्रगिरी को आधुनिक युद्ध की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है। यह अकेला जहाज तीन बड़े मोर्चों पर दुश्मन को धूल चटाने में सक्षम है:
क्यों अहम है यह कमीशनिंग? वर्तमान में लाल सागर के हालात और वैश्विक समुद्री सुरक्षा की चिंताओं को देखते हुए, INS महेंद्रगिरी का बेड़े में शामिल होना भारतीय नौसेना की ऑपरेशनल तैयारियों को और पुख्ता करता है। बीते एक साल में नौसेना में 18 से अधिक युद्धपोत शामिल किए जा चुके हैं, और 2026 के अंत तक इतनी ही और नई ताकतें बेड़े का हिस्सा होंगी।
यह युद्धपोत सिर्फ युद्ध में ही नहीं, बल्कि लंबी दूरी की निगरानी और आपदा के समय मानवीय सहायता व राहत अभियानों में भी अहम भूमिका निभाएगा। हिंद महासागर में अपनी मौजूदगी से भारत ने साफ संदेश दे दिया है कि उसकी समुद्री सीमाएं अब पूरी तरह अभेद्य हैं।
#WATCH | Andhra Pradesh: Defence Minister Rajnath Singh receives Guard of Honour at the commissioning ceremony of INS Mahendragiri at Visakhapatnam Dockyard. pic.twitter.com/5fccS4uu5G
— ANI (@ANI) July 11, 2026
आजादी का जश्न बना मातम: बहामास में विमान क्रैश, 10 यात्रियों की दर्दनाक मौत
खौफनाक: जमानत मिलते ही साइको किलर बना शख्स, पत्नी-बच्चों समेत 6 लोगों को उतारा मौत के घाट
वैशाली में टला बड़ा हादसा: हवा में झूलता रहा सीएम सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, मची अफरा-तफरी
फुटबॉल-रग्बी और क्रिकेट: ध्यानचंद की विरासत से लेकर 2036 ओलंपिक तक, पीएम मोदी ने जीता न्यूजीलैंड के दिग्गज का दिल
अब दवाओं की मनमानी कीमतों पर लगाम: NPPA ने 39 जरूरी दवाओं के दाम किए तय
गडकरी के खिलाफ अपनों की ही साजिश? संजय राउत के दावों से गरमाई सियासत
एमपी में मानसून का कहर: 30 जिलों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश, 14 जुलाई से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
अफ्रीका का वो छोटा सा देश, जो LGBTQ+ लोगों के लिए बना जन्नत
जमानत मिलते ही साइको किलर का खौफनाक तांडव: पत्नी, बच्चों समेत 6 लोगों को उतारा मौत के घाट
रणबीर कपूर की रामायण का ट्रेलर इस दिन मचाएगा धमाल: सामने आएगी राम से रावण तक की भव्य झलक