बहामास में 53वें स्वतंत्रता दिवस की रौनक अचानक मातम में बदल गई। देश के लिए खुशियों भरा यह दिन एक भीषण विमान हादसे के नाम दर्ज हो गया, जिसमें सवार सभी 10 यात्रियों की जान चली गई।
यह दुखद घटना शुक्रवार को राजधानी नासाउ के पश्चिम में स्थित नॉर्थ एंड्रोस के पास समुद्र में हुई। प्रधानमंत्री फिलिप ब्रेव डेविस ने इसे देश के लिए एक गहरा शोक का दिन करार दिया है।
हादसे का शिकार हुआ विमान सेसना 402 (Cessna 402) था, जो बहामास में रजिस्टर्ड था। यह विमान नासाउ के लिंडेन पिंडलिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर सैन एंड्रोस की ओर जा रहा था।
अधिकारियों के अनुसार, उड़ान के दौरान ही विमान का संपर्क टूट गया और वह नॉर्थ एंड्रोस के पास समुद्र में जा गिरा। शुरुआत में एक यात्री के जीवित बचने की उम्मीद थी, लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
इस घातक हादसे के बाद बहामास के विमानन मंत्रालय ने सख्ती दिखाते हुए फ्लेमिंगो एयर के एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। अगले आदेश तक इस एयरलाइन की सभी उड़ानें बंद रहेंगी। मंत्रालय का कहना है कि यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया एक एहतियाती कदम है।
जांच में एक बेहद हैरान करने वाली बात सामने आई है। शुक्रवार को फ्लेमिंगो एयर से जुड़ी केवल यही एक घटना नहीं थी। विमानन मंत्री जोबेथ कोलबी-डेविस ने बताया कि इसी दिन एक अन्य विमान जो मायागुआना जा रहा था, उसमें तकनीकी खराबी का पता चला।
पायलट की सतर्कता के चलते उस विमान को सुरक्षित नासाउ वापस लाया गया और सभी यात्रियों को उतार लिया गया। हैरानी की बात यह रही कि यात्रियों के उतरते ही उस विमान में अचानक आग लग गई। प्रशासन अब दोनों घटनाओं की गंभीरता से जांच कर रहा है ताकि दुर्घटनाओं के पीछे की असली वजह का पता चल सके।
A Flamingo Air plane crashed and burned in North Andros, The Bahamas. Locals say several people were killed pic.twitter.com/V4ngLgbo11
— ApexDefenders (@YasirHamid7515) July 11, 2026
आमिर खान की तीसरी शादी पर बवाल, बजरंग दल ने लगाए लव जिहाद के गंभीर आरोप
पीएम मोदी का खास मफलर: 30 साल पुरानी यादों ने न्यूजीलैंड में जीते लोगों के दिल
तिरंगे से जगमगाया न्यूजीलैंड का स्काई टावर: पीएम मोदी के स्वागत में दिखा अद्भुत नजारा
बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने बदला प्रत्याशी, नितिन नवीन बोले - संगठन के सच्चे सिपाही हैं नीरज
दतिया में बवाल: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो सड़क पर उतरे समर्थक, पुलिस पर पथराव में 6 जवान घायल
न्यूजीलैंड में पीएम मोदी का भव्य स्वागत: ऑकलैंड में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ द्विपक्षीय वार्ता का आगाज
व्यापार जगत में नारा ब्राह्मणी का दबदबा: फॉर्च्यून इंडिया की 100 प्रभावशाली महिलाओं में जगह
स्पेन के जंगलों में मौत का तांडव : भीषण आग से 12 की मौत, 23 लोग लापता
पागल साब की अनोखी मिसाल: 80 साल के इस आयरिश शख्स ने बचाई जोधपुर की लुप्त होती विरासत
मोदी से हाथ मिला लेते तो आज कर्जमुक्त होता पाकिस्तान , शहबाज शरीफ के करीबी का छलका दर्द