पटना: बिहार की राजधानी पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवार में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने अब नीरज कुमार सिन्हा भारती को चुनावी मैदान में उतारा है। इस फैसले के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनका खुलकर समर्थन किया है।
नितिन नवीन ने दी बधाई भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए नीरज कुमार सिन्हा भारती को बधाई दी। उन्होंने नीरज के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, बांकीपुर की माटी से जुड़े युवा और समर्पित कार्यकर्ता नीरज कुमार सिन्हा भारती को उम्मीदवार बनने पर हार्दिक बधाई।
बूथ स्तर का है अनुभव नितिन नवीन ने नीरज की संगठनात्मक क्षमता पर भरोसा जताते हुए कहा कि नीरज का बूथ से लेकर मंडल स्तर तक का अनुभव ही उन्हें एक मजबूत प्रत्याशी बनाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि बांकीपुर की जनता उन्हें अपना आशीर्वाद देगी और विकास के अजेंडे को आगे बढ़ाएगी। साथ ही, उन्होंने सोशल मीडिया पर #BankipurKaBetaNeeraj हैशटैग भी लॉन्च किया है।
क्यों बदलना पड़ा उम्मीदवार? बांकीपुर सीट पर भाजपा ने पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी को टिकट दिया था। हालांकि, अभिषेक बंटी ने पारिवारिक और व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अचानक अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद भाजपा आलाकमान ने त्वरित निर्णय लेते हुए स्थानीय नेता नीरज कुमार सिन्हा भारती पर दांव लगाने का फैसला किया।
क्या है चुनौती? हालांकि भाजपा ने नीरज भारती को नया चेहरा बनाकर मैदान में उतार दिया है, लेकिन पार्टी के भीतर मचे इस उथल-पुथल को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। विपक्ष इस बदलाव को लेकर भाजपा पर तंज कस रहा है। अब देखना यह होगा कि क्या नीरज भारती पार्टी के भरोसे पर खरे उतरकर बांकीपुर का किला बचा पाते हैं या नहीं।
*नमन् बांकीपुर!
— Nitin Nabin (@NitinNabin) July 11, 2026
बांकीपुर की माटी से जुड़े युवा एवं समर्पित कार्यकर्ता श्री नीरज कुमार सिन्हा भारती जी को भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी घोषित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
बूथ से लेकर मंडल स्तर तक संगठन के लिए उनका निरंतर समर्पण इस दायित्व का आधार है। मुझे पूर्ण विश्वास… pic.twitter.com/3UOnzeJhQN
अब दवाओं की मनमानी कीमतों पर लगाम: NPPA ने 39 जरूरी दवाओं के दाम किए तय
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को शिवसेना (UBT) का मशाल थामने का खुला ऑफर, क्या बदलेगी मध्य प्रदेश की सियासत?
कॉन्ट्रैक्ट में बंधी हूं वरना कुत्तों की तरह मारती : आकांक्षा की धमकी से लॉक अप 2 में हड़कंप
पीएम मोदी के संबोधन में गूंजा Kia Ora , जानिए न्यूजीलैंड के इस खास शब्द का गहरा मतलब
जना नायकन को मिला A सर्टिफिकेट, थलापति विजय ने रिलीज को लेकर तोड़ी चुप्पी
दतिया में बवाल: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटते ही भड़की हिंसा, SP समेत कई पुलिसकर्मी घायल
समुद्र का नया रक्षक : INS महेंद्रगिरि नौसेना में शामिल, दुश्मन की हर चाल होगी बेअसर
विदेशी धरती पर एनिमेश कुजूर का रफ्तार विस्फोट , 100 मीटर में बनाया नया कीर्तिमान
मामूली चोट का मौत का इलाज : टांके लगाने के लिए एनेस्थीसिया दिया, डेढ़ साल के मासूम ने तोड़ा दम
दमादम मस्त कलंदर पर थिरके कीवी पीएम: मोदी ने याद दिलाया वो वायरल डांस, देखें वीडियो