थलापति विजय के फैंस के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। लंबे समय से कानूनी दांव-पेच और विवादों में फंसी फिल्म जना नायकन को आखिरकार सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से हरी झंडी मिल गई है।
सेंसर बोर्ड की कड़ी शर्तें फिल्म को सेंसर बोर्ड ने A सर्टिफिकेट के साथ पास किया है। इसका मतलब है कि अब इस फिल्म को केवल 18 साल से अधिक उम्र के दर्शक ही सिनेमाघरों में देख सकेंगे। बोर्ड की मंजूरी के लिए मेकर्स को फिल्म में 12 महत्वपूर्ण बदलाव और कट्स करने पड़े हैं।
विजय ने जारी किया नया पोस्टर अभिनेता थलापति विजय ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर कर इस खबर की पुष्टि की है। पोस्टर पर बड़े अक्षरों में A सर्टिफिकेट और Coming Soon लिखा हुआ है। हालांकि विजय ने आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन खबरों के अनुसार यह फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।
कानूनी विवादों का रहा लंबा सफर यह फिल्म मूल रूप से 9 जनवरी को रिलीज होनी थी, लेकिन सीबीएफसी ने अंतिम समय में इस पर रोक लगा दी थी। शुरुआत में 16 कट्स के साथ U/A सर्टिफिकेट देने की बात हुई थी, लेकिन शिकायतों के बाद मामला मद्रास हाईकोर्ट तक पहुंच गया था। कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ही फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट मिलने का रास्ता साफ हुआ।
लीक का दंश झेल चुकी है फिल्म कानूनी विवादों के बीच फिल्म को एक और बड़ा झटका तब लगा था, जब इसका एक हिस्सा ऑनलाइन लीक हो गया था। सोशल मीडिया पर फिल्म के 5 मिनट से ज्यादा लंबे वीडियो क्लिप्स वायरल हुए थे, जिसमें विजय का इंट्रोडक्शन और फाइट सीक्वेंस भी शामिल थे। फिल्म के मेकर्स ने तब दर्शकों से पायरेसी को बढ़ावा न देने और फिल्म को सिनेमाघरों में ही देखने की अपील की थी।
— Vijay (@actorvijay) July 11, 2026
देजा वु : पीएम मोदी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सवाल, भारतीय राजदूत के जवाब ने बटोरी सुर्खियां
मैं भारत का बड़ा फैन हूं : न्यूजीलैंड के PM ने पीएम मोदी के नेतृत्व और देश की तरक्की को बताया अविश्वसनीय
प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते PM मोदी? न्यूजीलैंड में विदेश मंत्रालय के सचिव ने दिया दो टूक जवाब
आमिर खान का भव्य फैमिली रीयूनियन : तीसरी पत्नी गौरी के साथ इस आलीशान घर में रहेंगे पूरा परिवार
स्पेन ने 16 साल बाद सेमीफाइनल में बनाई जगह, लेकिन लमीन यमाल के नन्हे भाई ने चुराई सारी महफिल
सांड की गोद में सिर रखकर सोया शख्स, बीच सड़क पर ‘अनोखे तकिए’ का वीडियो वायरल
पीएम मोदी के संबोधन में गूंजा Kia Ora , जानिए न्यूजीलैंड के इस खास शब्द का गहरा मतलब
AI से बन रहीं फर्जी डॉक्टर की पर्चियां: क्या सरकार के नए नियम ड्रग्स के डिजिटल जाल को रोक पाएंगे?
फुटबॉल-रग्बी और क्रिकेट: ध्यानचंद की विरासत से लेकर 2036 ओलंपिक तक, पीएम मोदी ने जीता न्यूजीलैंड के दिग्गज का दिल
रेड अलर्ट : दिल्ली-NCR से लेकर पूरे भारत में भारी बारिश का तांडव, अगले 24 घंटे सबसे अहम