ऑकलैंड में आयोजित इंडिया-न्यूजीलैंड बिजनेस एंड स्पोर्ट्स एंगेजमेंट कार्यक्रम में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक प्रगति की जमकर सराहना की। लक्सन ने कहा कि वे लंबे समय से भारत के प्रशंसक रहे हैं और देश में हो रहे बदलाव को उन्होंने अविश्वसनीय करार दिया।
90 के दशक का भारत और आज की तस्वीर लक्सन ने अपनी पहली भारत यात्रा को याद करते हुए बताया कि जब वे 20-25 साल की उम्र में यूनिलीवर (हिंदुस्तान लीवर) के लिए काम करते थे, तब का भारत बहुत अलग था। उन्होंने साझा किया, 90 के दशक के अंत में, मुझे याद है कि लोगों को दिहाड़ी के पैसे सिक्कों के रूप में हाथों में दिए जाते थे।
गरीबी से मध्यम वर्ग की ओर बढ़ता भारत न्यूजीलैंड के पीएम ने भारत की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। उन्होंने कहा, आज भारत के मध्यम वर्ग में 44 करोड़ लोग हैं, और दशक के अंत तक यह संख्या 75 करोड़ तक पहुंच जाएगी। यह बदलाव वाकई प्रेरणादायक है।
इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास की रफ्तार पीएम मोदी के साथ अपनी लाओस की पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए लक्सन ने कहा कि मोदी ने उन्हें भारत के बुनियादी ढांचे के विस्तार के बारे में बताया था। लक्सन ने कहा, भारत ने बहुत कम समय में 147 एयरपोर्ट बनाए हैं। टूरिज्म के लिए 2,000 विमानों की जरूरत और लगातार खुल रही यूनिवर्सिटीज व पॉलिटेक्निक संस्थानों को देखना बेहद रोमांचक है।
फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बड़ा जोर दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूती देने पर जोर देते हुए लक्सन ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की महत्ता बताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारें केवल विकास का माहौल बना सकती हैं, लेकिन असल नतीजे लाने के लिए दोनों देशों के बिजनेस लीडर्स को मिलकर काम करना होगा।
पीएम मोदी का भव्य स्वागत प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए लक्सन ने कहा, मेरे दोस्त, इतनी दूर न्यूजीलैंड आने और अपने साथ भारत के बेहतरीन बिजनेस लीडर्स को लाने के लिए धन्यवाद। यह दौरा दोनों देशों के बीच व्यापार, तकनीक और रणनीतिक साझेदारी को एक नई ऊंचाई पर ले जाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
#WATCH | Auckland, New Zealand: At the business and sports engagement, New Zealand PM Christopher Luxon says, For many of you, you would know that I have been a great fan of India for a long period of time. I first went to India in my mid 20s. That was because I worked for a… pic.twitter.com/tRJUHKFFRi
— ANI (@ANI) July 11, 2026
मानसून का तांडव: 20 राज्यों में रेड अलर्ट , 80 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी
वाका के सहारे भारत-न्यूजीलैंड की नई यात्रा: ऑकलैंड में PM मोदी का भावुक संबोधन
मुस्लिम से प्यार नहीं होता... : आमिर खान की तीसरी शादी पर भड़का बजरंग दल, फूंका एक्टर का पुतला
दतिया में बवाल: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो सड़क पर उतरे समर्थक, पुलिस पर पथराव में 6 जवान घायल
बांकीपुर में बंटी की बलि: क्या अमित शाह की नाराजगी के आगे झुक गए नितिन नवीन?
हमारा DNA एक है... भारत के मुरीद हुए अफगान मंत्री, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची!
नोएडा में काल बना खुला नाला: छाता लिए जा रहे इंजीनियर का वीडियो देख दहल जाएगा दिल
अंतरिक्ष में भारत का अपना घर: 2035 तक बदल जाएगी देश की तकदीर
तेलंगाना: POCSO आरोपी का खूनी खेल, पीड़िता समेत 6 लोगों को उतारा मौत के घाट
बुलेट पर सीएम: उज्जैन की सड़कों पर आम आदमी बनकर उतरे डॉ. मोहन यादव, चाय-जलेबी के साथ लिया फीडबैक