बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपनी तीसरी शादी को लेकर इन दिनों विवादों के घेरे में हैं। 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधे आमिर खान को लेकर अब बजरंग दल ने मोर्चा खोल दिया है। बिहार के फारबिसगंज में संगठन के कार्यकर्ताओं ने अभिनेता का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।
लव जिहाद का आरोप और तीखे तेवर प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आमिर खान के खिलाफ लव जिहाद का आरोप लगाया। शहर में आमिर खान मुर्दाबाद और आमिर खान जिहादी भारत छोड़ो जैसे नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह शादी महज एक निजी फैसला नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश है।
हिंदू समाज को कर रहे अपमानित बजरंग दल के नेता मनोज सोनी ने कड़े शब्दों में आमिर खान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, आमिर खान एक बड़ी साजिश के तहत हिंदू समाज को कमजोर कर रहे हैं। उन्हें हिंदू बेटियों से ही प्यार क्यों होता है? क्या उन्हें मुस्लिम समाज की बहू-बेटियों से प्यार नहीं होता?
मनोज सोनी ने आगे आरोप लगाया कि अभिनेता बार-बार हिंदू महिलाओं से शादी करके समाज को चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसी हरकतें बंद नहीं हुईं, तो अभिनेता को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
सरकार और कोर्ट से कार्रवाई की मांग बजरंग दल ने इस मामले को देश का माहौल बिगाड़ने वाला बताया है। संगठन ने मांग की है कि सरकार और अदालतें इस मामले का संज्ञान लें और अभिनेता के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करें। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि आमिर खान का यह कदम हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।
आमिर खान की शादियों का रिकॉर्ड यह पहली बार नहीं है जब आमिर खान की निजी जिंदगी चर्चा में है। 1986 में उन्होंने रीना दत्ता से शादी की थी, जिनसे उनका 2002 में तलाक हो गया। इसके बाद 2005 में उन्होंने किरण राव से शादी की, जो 2021 में समाप्त हो गई। अब गौरी स्प्रैट के साथ अपनी तीसरी शादी को लेकर अभिनेता न केवल सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं, बल्कि अब सड़कों पर भी उनका विरोध शुरू हो गया है।
Watch 🚨
— Always Bollywood (@AlwaysBollywood) July 10, 2026
Bajrang Dal burns #AamirKhan ’s effigy over Gauri Spratt marriage ⚠️
The workers raised slogans, including Aamir Khan murdabad, and Aamir Khan jihadi Bharat chodo. ⛔ pic.twitter.com/wq8F1BMA0s
विंबलडन के रॉयल बॉक्स में शुभमन गिल का जलवा, बने यह खास उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे भारतीय कप्तान
बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा पर बरसे प्रशांत किशोर, कहा- अपने ही अध्यक्ष की सीट पर प्रत्याशी ढूंढना हुआ मुश्किल
अलादीन से वेदों तक का सफर: अमित शाह ने बताई पुस्तकालय के जरिए बदली जिंदगी की कहानी
हमारा DNA एक है... भारत के मुरीद हुए अफगान मंत्री, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची!
इंग्लैंड की पिच और हवा का जाल: आखिर क्यों वहां बेबस नजर आती है टीम इंडिया?
नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा, समर्थकों का फूटा गुस्सा: दतिया में हिंसा और पथराव से बिगड़े हालात
28 साल की सर्विस में ऐसा कभी नहीं देखा : पेंटागन ने जारी की UFO फाइलों की हैरान करने वाली नई खेप
रणबीर कपूर की रामायण का ट्रेलर इस दिन मचाएगा धमाल: सामने आएगी राम से रावण तक की भव्य झलक
4000 करोड़ की रामायण का ट्रेलर कब आएगा? मेकर्स ने कर दिया बड़ा खुलासा
मोदी से हाथ मिला लेते तो आज कर्जमुक्त होता पाकिस्तान , शहबाज शरीफ के करीबी का छलका दर्द