पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव ने बिहार की राजनीति में पारा बढ़ा दिया है। भाजपा द्वारा अपना उम्मीदवार बदलने के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस बदलाव को भाजपा की चुनावी घबराहट और कमजोरी करार दिया है।
भाजपा के साथ वही हुआ, जो वह दूसरों के साथ करती थी प्रशांत किशोर ने अभिषेक बंटी द्वारा नामांकन वापस लेने के घटनाक्रम को भाजपा के लिए बड़ा झटका बताया। उन्होंने कहा कि पहली बार भाजपा के साथ वही हुआ है, जो वह दूसरे दलों के नेताओं के साथ करती रही है। प्रशांत किशोर के मुताबिक, भाजपा का चाल, चेहरा और चरित्र अब जनता के सामने आ गया है।
बिना नामांकन किए ही मैदान छोड़कर भाग गए प्रशांत किशोर ने तंज कसते हुए कहा, मैंने अभी तक नामांकन भी नहीं किया है और भाजपा का उम्मीदवार मैदान छोड़कर भाग गया। उन्होंने दावा किया कि बांकीपुर में जन सुराज के बढ़ते जनसमर्थन के कारण भाजपा पूरी तरह दबाव में है। इसी के चलते उन्हें अपनी रणनीति अचानक बदलनी पड़ी।
नए उम्मीदवार की भी कुण्डली खंगाल रहे हैं भाजपा के नए उम्मीदवार पर सवाल उठाते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट पर भी मजबूत चेहरा नहीं ढूंढ पा रही है। उन्होंने कहा, बीजेपी ने अपने अध्यक्ष की सीट पर कैंडिडेट उतारने से पहले नेता का चरित्र तक नहीं देखा। अब जिसे उतारा है, उसे कोई जानता नहीं है। हम उनकी भी कुण्डली निकाल रहे हैं।
जन सुराज के डर से सरकार ले रही फैसले प्रशांत किशोर ने दावा किया कि जन सुराज के दबाव का असर सरकारी मशीनरी पर साफ दिख रहा है। उन्होंने कहा कि बांकीपुर में साफ-सफाई शुरू होना हो या राशन कार्ड से कटे एक करोड़ लोगों को लाभ देने का सरकारी ऐलान—ये सब जन सुराज के बढ़ते प्रभाव का ही नतीजा है। सरकार अब जन सुराज के डर से अपनी नीतियों में बदलाव कर रही है।
13 जुलाई को करेंगे नामांकन प्रशांत किशोर ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि वह 13 जुलाई को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने हुंकार भरी कि बांकीपुर की जनता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट पर उन्हें हराकर करारा जवाब देगी। अब देखना यह होगा कि इस राजनीतिक खींचतान के बीच जनता किसके विश्वास को अपना मत देती है।
*बांकीपुर की जनता की एकजुटता की ताक़त देखिए- BJP उम्मीदवार को मैदान छोड़कर भागना पड़ा।#PKforBankipur #prashantkishor #bankipur #jansuraaj pic.twitter.com/TrbanQ3fEG
— Jan Suraaj (@jansuraajonline) July 10, 2026
भारत-न्यूजीलैंड के रिश्तों में नया अध्याय: मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर ऐतिहासिक मुहर
अलादीन से वेदों तक का सफर: अमित शाह ने बताई पुस्तकालय के जरिए बदली जिंदगी की कहानी
आमिर खान का भव्य फैमिली रीयूनियन : तीसरी पत्नी गौरी के साथ इस आलीशान घर में रहेंगे पूरा परिवार
मौत के मुंह से खींच लाया देवदूत : रेलवे गेटकीपर की फुर्ती ने बचाई ट्रेन की चपेट में आने वाले शख्स की जान
मटन की जगह चिकन परोसना पड़ा महंगा: शादी बनी जंग का मैदान , बारातियों पर तलवार से हमला
AI से बन रहीं फर्जी डॉक्टर की पर्चियां: क्या सरकार के नए नियम ड्रग्स के डिजिटल जाल को रोक पाएंगे?
क्या छिन जाएगा भारत का ताज? 1605 दिनों की बादशाहत बचाने की अंतिम अग्निपरीक्षा
विदेशी धरती पर एनिमेश कुजूर का रफ्तार विस्फोट , 100 मीटर में बनाया नया कीर्तिमान
पीएम मोदी के संबोधन में गूंजा Kia Ora , जानिए न्यूजीलैंड के इस खास शब्द का गहरा मतलब
20-30 करोड़ और मंत्रालय का लालच : उमर अब्दुल्ला का बीजेपी पर हॉर्स ट्रेडिंग का सनसनीखेज आरोप