भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के अधिकांश हिस्सों के लिए एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। सक्रिय मॉनसून के प्रभाव के चलते दिल्ली-NCR सहित उत्तर, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में अगले 24 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
दिल्ली-NCR और उत्तर भारत का हाल IMD के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, हिमालयी राज्यों जैसे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा, जहां 12 जुलाई से पूर्वी हिस्सों में बारिश की तीव्रता में और बढ़ोतरी हो सकती है।
बारिश के पीछे का कारण मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि कई मौसमी प्रणालियां एक साथ सक्रिय हैं। मध्य उत्तर प्रदेश में बना कम दबाव का क्षेत्र, मॉनसून ट्रफ की स्थिति, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन और उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का सामूहिक प्रभाव पूरे देश में मूसलाधार बारिश का कारण बन रहा है।
मध्य और पूर्वोत्तर भारत में आंधी-तूफान मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ-साथ तेज हवाओं का भी खतरा है। IMD ने पूर्वी मध्य प्रदेश में 40 से 50 किमी प्रति घंटे और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। उधर, पूर्वोत्तर के राज्यों में भी लगातार बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।
दक्षिण भारत की स्थिति तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में भारी बारिश जारी रहेगी। तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की आशंका है। रायलसीमा और तेलंगाना के कई जिलों में भी चेतावनी जारी की गई है।
हवा की गुणवत्ता में सुधार, पर रहे सावधान एक राहत की खबर यह है कि लगातार बारिश के कारण दिल्ली की हवा अच्छी (Good) श्रेणी में पहुंच गई है। 9 जुलाई को औसत AQI 48 दर्ज किया गया, जो इस साल का सबसे साफ दिन रहा।
हालांकि, प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। भारी बारिश के चलते जलभराव, ट्रैफिक जाम और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम विभाग की अपडेट्स पर नजर रखें और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।
*VIDEO | Uttarakhand: IMD forecasts light to moderate across the state. Mussoorie witnesses dark clouds and drizzle. #UttarakhandRains #Monsoon #WeatherUpdate
— Press Trust of India (@PTI_News) July 11, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/LaREIyb6XN
बांग्लादेश में भारत का अपमान: सेमिनार में जम्मू-कश्मीर का गलत नक्शा देख भड़कीं भारतीय राजनयिक, मंच से दिया करारा जवाब
मामूली चोट का मौत का इलाज : टांके लगाने के लिए एनेस्थीसिया दिया, डेढ़ साल के मासूम ने तोड़ा दम
क्यूबा में फिर पसरा मातम और अंधेरा: क्या ट्रंप की तेल नाकाबंदी है इस तबाही का असली कारण?
हिमाचल में डरावनी रात: जमीन धंसने से दहशत में लोग, मलबे में दबीं गाड़ियां
दीवार फाड़ने को तैयार Lava Virat : 21 जुलाई को दस्तक देंगे दो धाकड़ स्मार्टफोन
वियतनाम में बड़ा हादसा: भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत, राहत कार्य जारी
एशियन गेम्स 2026: सलीमा टेटे संभालेंगी कमान, 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित
विंबलडन में फिर मिले खेल जगत के दो दिग्गज , सचिन-फेडरर की यारी ने जीता सबका दिल
बारिश से बचने छत पर चढ़ा सांड, बचाने की कोशिश में हुआ बड़ा हादसा
हमारा DNA एक है... भारत के मुरीद हुए अफगान मंत्री, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची!