वियतनाम के लोकप्रिय पर्यटन स्थल फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को एक दर्दनाक समुद्री हादसा हुआ। यहां भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव अचानक समुद्र में पलट गई, जिसमें 15 लोगों की दुखद मौत हो गई है।
हादसे में 36 लोग थे सवार स्थानीय प्रशासन के अनुसार, नाव में कुल 36 लोग सवार थे, जिनमें 32 भारतीय पर्यटक, 3 क्रू मेंबर और 1 अटेंडेंट शामिल थे। राहत और बचाव अभियान के दौरान 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
समुद्र की ऊंची लहरें बनीं काल प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह नाव होन मे रुट द्वीप से एन थोई पोर्ट लौट रही थी। तट से करीब 400 मीटर की दूरी पर नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। आशंका जताई जा रही है कि समुद्र में उठ रही ऊंची लहरों के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, घटना की सटीक वजह जानने के लिए जांच की जा रही है।
दूतावास ने संभाली कमान घटना की सूचना मिलते ही वियतनाम में भारतीय दूतावास ने सक्रियता बढ़ा दी है। दूतावास ने सोशल मीडिया पर घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वे स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।
पीड़ितों के लिए इमरजेंसी कंट्रोल रूम प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हो ची मिन्ह सिटी और हनोई में इमरजेंसी रिस्पॉन्स सेंटर (कंट्रोल रूम) स्थापित किए गए हैं। किसी भी जानकारी या सहायता के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
भारतीयों के बीच लोकप्रिय है फू क्वोक फू क्वोक वियतनाम का सबसे बड़ा द्वीप है और हाल के वर्षों में यह भारतीय पर्यटकों के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन बनकर उभरा है। बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक यहां छुट्टियां मनाने पहुंचते हैं। फिलहाल, भारतीय दूतावास ने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।
वियतनाम में भारतीय टूरिस्ट से भरी बोट पलटी। 15 भारतीयों की मौत हुई। 21 लोग बचाये गए। कुछ लापता हैं, तलाश जारी है। pic.twitter.com/PGbUO5FUuw
— Sachin Gupta (@Sachingupta) July 11, 2026
लॉर्ड्स में हरमनप्रीत कौर का ऐतिहासिक पंच , तीनों फॉर्मेट में अर्धशतक ठोकने वाली पहली भारतीय बनीं
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: नृपेंद्र मिश्रा बोले- यह एक कलंक, जल्द सुधरेगी व्यवस्था
इंग्लैंड का मैदान IPL नहीं है : पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन ने टीम इंडिया को आईना दिखाते हुए बताई बड़ी कमजोरी
विंबलडन के रॉयल बॉक्स में छाए शुभमन गिल: सचिन और फेडरर के साथ दिखी शानदार जुगलबंदी
पेंटागन की नई UFO फाइल्स: क्या हम ब्रह्मांड में अकेले हैं? मिलिट्री सेंसर्स भी पड़ गए फेल!
अलादीन से वेदों तक का सफर: अमित शाह ने बताई पुस्तकालय के जरिए बदली जिंदगी की कहानी
लातूर का तालिबानी चेहरा: चोरी के शक में 3 नाबालिगों को खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को शिवसेना (UBT) का मशाल थामने का खुला ऑफर, क्या बदलेगी मध्य प्रदेश की सियासत?
बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा पर बरसे प्रशांत किशोर, कहा- अपने ही अध्यक्ष की सीट पर प्रत्याशी ढूंढना हुआ मुश्किल
कौन हैं IFS पूजा कुमारी झा? ढाका में भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं, तुरंत लिया कड़ा स्टैंड