क्या हम इस ब्रह्मांड में अकेले हैं? यह सवाल सदियों से वैज्ञानिकों को परेशान कर रहा है। अब अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) ने इस रहस्य से जुड़ी गोपनीय फाइलों और वीडियो का एक नया जत्था जारी किया है, जिसने सुरक्षा विशेषज्ञों और आम लोगों के होश उड़ा दिए हैं।
40 नई फाइलों में छिपे हैरान करने वाले राज पेंटागन ने अपनी आधिकारिक UFO वेबसाइट पर 40 नई फाइलें अपलोड की हैं। इनमें 14 दस्तावेज, 19 वीडियो, 4 ऑडियो और 3 तस्वीरें शामिल हैं। ये फाइलें नासा, सीआईए, एफबीआई और ऊर्जा विभाग जैसे बड़े अमेरिकी संस्थानों से जुटाई गई हैं, जो 2015 से 2025 के बीच की रहस्यमयी घटनाओं का ब्यौरा देती हैं।
28 साल के अनुभवी पायलट का दावा: इंसानी तकनीक ऐसी नहीं होती दस्तावेजों के अनुसार, 2019 में पूर्वी अमेरिका के ऊपर तैनात एक अनुभवी मिलिट्री पायलट ने ऐसी वस्तु देखी जिसने उसके 28 साल के करियर के अनुभवों को चुनौती दे दी। पायलेट के अनुसार, वह वस्तु बेहद तेज गति से सीधी रेखा में चल रही थी। जैसे ही उन्होंने उसे करीब से देखने के लिए कैमरा ज़ूम किया, वह पलक झपकते ही गायब हो गई। उड़ान के तरीकों और रफ्तार को देखते हुए सैन्य अधिकारियों का मानना है कि यह किसी भी ज्ञात इंसानी तकनीक से परे है।
परमाणु केंद्र में घुसपैठ और सेंसर्स को ब्लॉक करने की ताकत फाइलों में सबसे चौंकाने वाला खुलासा सितंबर 2015 का है, जब टेक्सास स्थित पेंटेक्स परमाणु हथियार केंद्र के प्रतिबंधित क्षेत्र में एक अज्ञात वस्तु घुस आई थी। सुरक्षा गार्डों ने देखा कि वह वस्तु बिना किसी इंजन की आवाज के हवा में तैर रही थी।
इतना ही नहीं, 2023 के एक वीडियो में तो यह भी दिखा कि पीले सागर के ऊपर उड़ रही एक रहस्यमयी वस्तु ने अमेरिकी मिलिट्री के एडवांस्ड इन्फ्रारेड सेंसर्स को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया था। चीन के पास भी इसी तरह की कई वस्तुएं देखी गई हैं जिन्हें सैन्य कैमरों ने ट्रैक किया है।
क्या एरिया 51 में छिपा है सारा सच? इन खुलासों के बाद फिर से एरिया 51 चर्चा में है। नेवादा के रेगिस्तान में स्थित यह गुप्त अमेरिकी एयरबेस हमेशा से यूएफओ और एलियंस से जुड़ी कहानियों का केंद्र रहा है। हालांकि अमेरिका इसे एक सामान्य परीक्षण केंद्र बताता है, लेकिन 2013 तक सरकार ने इसके अस्तित्व को ही नकार दिया था।
सख्त सुरक्षा घेरे और निगरानी के कारण यह जगह आज भी दुनिया का सबसे रहस्यमयी स्थान बनी हुई है। पेंटागन की इन नई फाइलों ने इस सवाल को और हवा दे दी है कि क्या वाकई धरती पर बाहरी दुनिया का दखल बढ़ रहा है? फिलहाल, पेंटागन की इन फाइलों ने विज्ञान जगत में नई बहस छेड़ दी है।
🚨The Starfish UFO returns in the 4th batch of UFO Files
— Skywatch Signal (@UAPWatchers) July 10, 2026
The video here looks a lot like the other images right?#ufotwitter #uapX pic.twitter.com/839isZ3L4E
भारत-न्यूजीलैंड का बड़ा समझौता: 2030 तक ₹35,000 करोड़ का होगा साझा व्यापार
गडकरी के खिलाफ अपनों की ही साजिश? संजय राउत के दावों से गरमाई सियासत
ट्रंप बोले-बातचीत जारी रहेगी, ईरान का इनकार: क्या मध्य-पूर्व में शुरू होने वाला है बड़ा युद्ध?
समंदर का नया बाहुबली : भारतीय नौसेना की ताकत बना INS महेंद्रगिरी, दुश्मन के लिए काल
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: नृपेंद्र मिश्रा बोले- यह एक कलंक, जल्द सुधरेगी व्यवस्था
विंबलडन में फिर मिले खेल जगत के दो दिग्गज , सचिन-फेडरर की यारी ने जीता सबका दिल
मैं गांधी नहीं, आप खुद अपने हीरो बनें: सोनम वांगचुक का बड़ा संदेश
पीएम मोदी के संबोधन में गूंजा Kia Ora , जानिए न्यूजीलैंड के इस खास शब्द का गहरा मतलब
जना नायकन को मिला A सर्टिफिकेट, थलापति विजय ने रिलीज को लेकर तोड़ी चुप्पी
मामूली चोट का मौत का इलाज : टांके लगाने के लिए एनेस्थीसिया दिया, डेढ़ साल के मासूम ने तोड़ा दम