अल्मेरिया: स्पेन के दक्षिणी प्रांत अल्मेरिया में लगी भीषण जंगल की आग ने तबाही मचा दी है। इसे देश के इतिहास की सबसे खतरनाक और घातक घटनाओं में से एक माना जा रहा है। इस त्रासदी में अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 23 लोग अभी भी लापता हैं।
3,200 हेक्टेयर क्षेत्र राख आग इतनी विकराल है कि इसने अब तक 3,200 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है। आग ने विशेष रूप से विदेशी नागरिकों की बस्ती को निशाना बनाया, जिससे वहां रहने वाले पर्यटकों में हड़कंप मच गया। कई शव जली हुई गाड़ियों के अंदर मिले हैं, जिससे आशंका है कि लोग जान बचाने के लिए भाग रहे थे और आग की चपेट में आ गए।
मौत का जाल बना सुरक्षित रास्ता प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, कई मौतें इसलिए हुईं क्योंकि लोगों ने घरों के अंदर सुरक्षित रहने की सरकारी सलाह को नजरअंदाज कर दिया। कुछ लोग जान बचाने के लिए सूखी नदी के रास्ते भागे, लेकिन वह रास्ता उनके लिए मौत का जाल साबित हुआ। मृतकों में 4 ब्रिटिश नागरिकों के होने की आशंका जताई जा रही है।
हीटवेव ने बढ़ाई चुनौती यूरोप में पड़ रही भीषण गर्मी और सूखे के कारण जंगल बारूद के ढेर जैसे हो गए हैं। ऊबड़-खाबड़ जमीन, सूखी झाड़ियां और तेज हवाएं आग को बुझाने में सबसे बड़ी बाधा बनी हुई हैं। फिलहाल 150 दमकलकर्मी और स्पेन की मिलिट्री इमरजेंसी यूनिट के 220 जवान आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने जताया दुख स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और इसे विनाशकारी बताया। प्रशासन फिलहाल लापता लोगों की तलाशी और मृतकों की पहचान करने में जुटा हुआ है।
विदेशी पर्यटकों का गढ़ है अल्मेरिया अल्मेरिया प्रांत का लॉस गालार्डोस कस्बा और उसके आसपास के जंगल विदेशी पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। यहां फ्रांस, ब्रिटेन और बेल्जियम समेत कई देशों के नागरिक बड़ी संख्या में रहते हैं, जिसके कारण इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है।
*🚨 BREAKING #SPAIN #ESPANA #Incendio #Wildfires
— LW World News (@LW_WorldNews) July 10, 2026
So tragic 🙏🏻
🔴 SPAIN : DEVASTATING WILDFIRE IN THE ALMERÍA PROVINCE OF SOUTHEASTERN SPAIN CONTINUES
At least 12 people killed, - 4 British tourists -, more than 20 people missing.
Multiple victims were discovered trapped… pic.twitter.com/vMwXPkEPHg
मैं गांधी नहीं, बस एक जिम्मेदार नागरिक हूं : सोनम वांगचुक क्यों हुए नाराज?
पंजाब कांग्रेस में घमासान: चन्नी-रंधावा की दो टूक, क्या आलाकमान सुलझा पाएगा कलह?
IND vs ENG: सम्मान बचाने उतरेगी टीम इंडिया , पांचवें टी20 में क्लीन स्वीप से बचने की चुनौती
मोदी से हाथ मिला लेते तो आज कर्ज के लिए नहीं तरसते : पाकिस्तान के मंत्री ने कबूला अपना गुनाह
जमानत का खौफनाक परिणाम: 20 हजार में मिली आजादी, एक ही रात में कर दी 6 हत्याएं
रफ्तार के नए शहंशाह अनिमेष कुजूर: जर्मनी में रचा इतिहास, भारत के लिए खोला पदकों का रास्ता
शादी में देरी ही रेप की जड़ : मौलाना साजिद रशीदी के विवादित बयान से मचा बवाल, अब दी ये सफाई
जमानत मिलते ही साइको किलर का खौफनाक तांडव: पत्नी, बच्चों समेत 6 लोगों को उतारा मौत के घाट
थलापति विजय की जन नायकन : नया पोस्टर रिलीज होते ही इंटरनेट पर मचा तूफान
क्या पंजाब कांग्रेस में बदलाव की तैयारी? भूपेश बघेल ने तोड़ी चुप्पी