चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस की आंतरिक कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और सुखविंदर सिंह रंधावा गुट ने राज्य प्रभारी भूपेश बघेल के साथ एक अहम बैठक की, लेकिन यह बैठक अंततः बेनतीजा रही।
चन्नी-रंधावा गुट की दो बड़ी शर्तें बैठक के दौरान बागी गुट ने अपनी नाराजगी से आलाकमान को अवगत करा दिया है। चन्नी और रंधावा ने विवाद सुलझाने के लिए दो मुख्य शर्तें रखी हैं:
बघेल की लाचारी, गेंद अब आलाकमान के पाले में सूत्रों के अनुसार, भूपेश बघेल ने इन शर्तों को मानने से स्पष्ट इनकार कर दिया है। उन्होंने साफ कहा कि इन नीतिगत फैसलों का अधिकार उनके पास नहीं है। बघेल ने बागी गुट को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों और चिंताओं को दिल्ली स्थित पार्टी आलाकमान तक पहुँचाया जाएगा। अब अंतिम फैसला कांग्रेस हाई कमान ही लेगा।
सब एकजुट हैं : भूपेश बघेल का बयान बैठक के बाद भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत में पार्टी में सब कुछ ठीक होने का दावा किया। उन्होंने कहा, मैंने सभी सहयोगियों से बात की है। सभी इस बात पर सहमत हैं कि पार्टी को आलाकमान के निर्देशों का पालन करना चाहिए। मैं प्रभारी के तौर पर सभी के हितों की रक्षा का भरोसा देता हूँ। योग्य और जीतने वाले उम्मीदवारों को ही टिकट दिया जाएगा।
राजा वडिंग की बेफिक्री इस पूरे घटनाक्रम पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग काफी बेपरवाह नजर आए। बैठक से दूरी बनाए रखने पर उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, मैं गाड़ी में बैठकर आराम से अपनी माँ के हाथ की बनी चूरी खा रहा हूँ। यह जरूरी नहीं है कि हर बैठक में प्रधान का होना अनिवार्य हो। पार्टी में पूरी एकता है और वे (चन्नी-रंधावा गुट) अपनी बात प्रभारी से करना चाहते थे, इसलिए मैं वहां नहीं गया।
आगे क्या? भूपेश बघेल बैठक के बाद रायपुर लौट चुके हैं। पंजाब कांग्रेस के भीतर की यह रस्साकशी अब पूरी तरह से दिल्ली दरबार पर आकर टिक गई है। क्या आलाकमान राजा वडिंग को हटाकर बागी गुट को शांत करेगा या फिर कोई बीच का रास्ता निकाला जाएगा, यह आने वाले कुछ दिनों में स्पष्ट हो जाएगा।
*VIDEO | Chandigarh: After meeting former CM Charanjit Singh Channi and others, Congress general secretary in-charge for Punjab, Bhupesh Baghel, says, ... I met and spoke with all our colleagues, and they shared their views with me. Everyone agrees that the party should abide by… pic.twitter.com/UZ5ivMbOVm
— Press Trust of India (@PTI_News) July 11, 2026
उमर अब्दुल्ला का सनसनीखेज दावा: BJP ने विधायक को खरीदा, ऑफर किए 30 करोड़ और मंत्री पद
वियतनाम में बड़ा नाव हादसा: फु क्वोक द्वीप के पास पलटी पर्यटकों की बोट, भारतीय दूतावास अलर्ट
स्पेन की दहकती आग: भागने की कोशिश बनी काल, 12 लोगों की दर्दनाक मौत
क्या छिन जाएगा भारत का ताज? 1605 दिनों की बादशाहत बचाने की अंतिम अग्निपरीक्षा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को शिवसेना (UBT) का मशाल थामने का खुला ऑफर, क्या बदलेगी मध्य प्रदेश की सियासत?
खौफनाक: जमानत मिलते ही साइको किलर बना शख्स, पत्नी-बच्चों समेत 6 लोगों को उतारा मौत के घाट
तिरंगे से जगमगाया न्यूजीलैंड का स्काई टावर: पीएम मोदी के स्वागत में दिखा अद्भुत नजारा
पागल साब की अनोखी मिसाल: 80 साल के इस आयरिश शख्स ने बचाई जोधपुर की लुप्त होती विरासत
हमारा DNA एक है... भारत के मुरीद हुए अफगान मंत्री, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची!
AI से बन रहीं फर्जी डॉक्टर की पर्चियां: क्या सरकार के नए नियम ड्रग्स के डिजिटल जाल को रोक पाएंगे?