बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान को लेकर बिहार के फारबिसगंज में बजरंग दल ने उग्र प्रदर्शन किया है। कार्यकर्ताओं ने न केवल अभिनेता का पुतला फूंका, बल्कि उन पर लव जिहाद को बढ़ावा देने का गंभीर आरोप भी मढ़ा है।
सिर्फ हिंदू बेटियों से ही क्यों प्यार?
विरोध प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के नेता मनोज सोनी ने विवादित बयान देते हुए कहा, आमिर खान लगातार हिंदू बहन-बेटियों से शादी कर समाज का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने आगे सवाल उठाया कि आखिर आमिर को मुस्लिम समाज की बहू-बेटियों से प्यार क्यों नहीं होता? उन्होंने इसे एक सोची-समझी साजिश करार देते हुए सरकार और कोर्ट से अभिनेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
नारेबाजी और चेतावनी का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर इस प्रदर्शन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भगवा गमछा पहने कार्यकर्ता आमिर खान मुर्दाबाद और आमिर खान जिहादी भारत छोड़ो जैसे नारे लगाते देखे जा सकते हैं। बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि यदि अभिनेता ने अपनी आदतों में सुधार नहीं किया, तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
आमिर का निजी जीवन फिर सुर्खियों में
यह आमिर खान की तीसरी शादी है। इससे पहले 1986 में उन्होंने रीना दत्ता से शादी की थी, जिनसे वे 2002 में अलग हो गए। इसके बाद 2005 में उन्होंने किरण राव से दूसरी शादी की, जो 2021 में तलाक पर खत्म हुई। अब गौरी स्प्रैट के साथ उनके नए सफर ने फिर से उनके निजी जीवन को सार्वजनिक चर्चा का विषय बना दिया है।
कौन हैं गौरी स्प्रैट?
आमिर खान की तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट एक हेयरड्रेसर हैं। गौरी की मां तमिल मूल की हैं और पिता आइरिश हैं। उन्होंने लंदन से फैशन, स्टाइलिंग और फोटोग्राफी में पढ़ाई की है। गौरी के बारे में बताया जा रहा है कि उनके पहले पति से एक 6 साल का बेटा भी है। वर्तमान में वे आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ जुड़ी हुई हैं और पेशेवर तौर पर काम कर रही हैं।
Bajrang Dal workers on Tuesday, July 7, burned an effigy of the Bollywood actor Aamir Khan following his marriage to Gauri Spratt on Sunday, July 5.
— The Siasat Daily (@TheSiasatDaily) July 10, 2026
The Hindutva workers wearing saffron shawls could be seen burning the effigy while raising slogans, including Aamir Khan… pic.twitter.com/9szCYnHO4J
फीफा वर्ल्ड कप 2026: सुपर सब मिकेल मेरिनो का करिश्मा, स्पेन सेमीफाइनल में
गडकरी के खिलाफ अपनों की ही साजिश? संजय राउत के दावों से गरमाई सियासत
हमें जीतते हुए नहीं देखना चाहते लोग : आलोचकों पर बरसे अर्जेंटीना के कोच स्कालोनी
तमिल सिनेमा ने खोया अपना सितारा: नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक आर. चेझियान का 57 की उम्र में निधन
मैं गांधी नहीं, आप खुद अपने हीरो बनें: सोनम वांगचुक का बड़ा संदेश
सांड की गोद में सिर रखकर सोया शख्स, बीच सड़क पर ‘अनोखे तकिए’ का वीडियो वायरल
विंबलडन 2026: नोवाक जोकोविच का सपना टूटा, फाइनल में जैनिक सिनर का दबदबा
NDA में 17 साल के कैडेट की ट्रेनिंग के दौरान मौत, हेल्थ स्क्रीनिंग पर छिड़ी बहस
तिरंगे से जगमगाया न्यूजीलैंड का स्काई टावर: पीएम मोदी के स्वागत में दिखा अद्भुत नजारा
खमनेई के बाद ईरान की परमाणु चाल : सैटेलाइट तस्वीरों से खुला पर्चिन बेस का काला सच