तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। नेशनल अवॉर्ड विजेता मशहूर सिनेमैटोग्राफर और निर्देशक आर. चेझियान अब हमारे बीच नहीं रहे। 57 वर्षीय चेझियान का लंबी बीमारी के बाद 10 जुलाई को चेन्नई में निधन हो गया।
निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज चेझियान पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनका इलाज चेन्नई के तारामणि स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन की खबर से पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
सेलिब्रिटीज ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि उनके निधन पर फिल्म जगत के दिग्गजों ने गहरा दुख जताया है। अभिनेता विजय सेतुपति ने सोशल मीडिया पर रेस्ट इन पीस, चेझियान सर लिखकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
निर्देशक अधम बावा ने उन्हें भावपूर्ण याद करते हुए कहा, मेरे प्रिय दोस्त, उनका हमेशा मुस्कुराते रहना और तमिल सिनेमा में उनका शानदार योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। वहीं, फिल्ममेकर ससिकुमार ने लिखा कि चेझियान सिर्फ सीन नहीं, बल्कि इमोशंस को जीवित करने की कला जानते थे।
सिविल इंजीनियरिंग छोड़कर सिनेमा का चुना रास्ता तमिलनाडु के सिवगंगा में जन्मे चेझियान ने अपनी पढ़ाई सिविल इंजीनियरिंग में की थी। हालांकि, उनका मन सिनेमा में रमा था। उन्होंने दिग्गज सिनेमैटोग्राफर पी.सी. श्रीराम से काम की बारीकियां सीखीं।
शानदार रहा करियर का सफर साल 2007 में फिल्म कल्लूरी से बतौर सिनेमैटोग्राफर शुरुआत करने वाले चेझियान ने थेनमेरकु परुवाकात्रु , परदेसी और जोकर जैसी चर्चित फिल्मों में अपनी कला का जादू बिखेरा। फिल्म परदेसी के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली और 2013 में उन्हें BFI लंदन फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का प्रतिष्ठित अवॉर्ड भी मिला।
Rest in peace, Chezhiyan sir 💔 pic.twitter.com/MDQ61l7QIn
— VijaySethupathi (@VijaySethuOffl) July 10, 2026
मौत के मुंह से खींच लाया देवदूत : रेलवे गेटकीपर की फुर्ती ने बचाई ट्रेन की चपेट में आने वाले शख्स की जान
तिरुपति बालाजी पदयात्रा मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, श्रद्धालुओं में मची भगदड़
बात पक्की समझें... विंबलडन में सचिन-अंजलि के साथ दिखे शुभमन गिल, सोशल मीडिया पर छिड़ी अटकलें
वैशाली में टला बड़ा हादसा: हवा में झूलता रहा सीएम सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, मची अफरा-तफरी
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्ममेकर आर.चेझियान का निधन, कैंसर से जंग हार गए सिनेमा के जादूगर
मोदी अब हमारा फोन भी नहीं उठाते , शहबाज शरीफ के सलाहकार का छलका दर्द
तिरंगे से जगमगाया न्यूजीलैंड का स्काई टावर: पीएम मोदी के स्वागत में दिखा अद्भुत नजारा
होर्मुज में हमले बंद करो, वरना बुरा होगा अंजाम: अमेरिका का ईरान को अल्टीमेटम
विनाशकारी तूफान बावी का कहर: जापान के बाद अब ताइवान और चीन पर मंडराया बड़ा खतरा
दिल्ली-यूपी समेत 18 राज्यों में हाई अलर्ट : 70 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी, भारी बारिश की चेतावनी