नई दिल्ली। तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक और मशहूर सिनेमैटोग्राफर आर.चेझियान का 57 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने 10 जुलाई 2026 को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
कैंसर से लड़ रहे थे लंबी लड़ाई आर.चेझियान पिछले काफी समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। जानकारी के मुताबिक, उन्हें कैंसर था, जिसका इलाज चेन्नई के तारामणि स्थित अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन की खबर ने पूरे दक्षिण भारतीय सिनेमा जगत को स्तब्ध कर दिया है।
इंजीनियरिंग छोड़ चुनी थी सिनेमा की दुनिया तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में जन्मे चेझियान ने शुरुआत में सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया था। हालांकि, साहित्य और फोटोग्राफी के प्रति उनके जुनून ने उन्हें सिनेमा की ओर मोड़ दिया। उन्होंने दिग्गज सिनेमैटोग्राफर पी.सी. श्रीराम की देखरेख में बारीकियां सीखीं और 2007 में फिल्म कल्लूरी से अपने करियर का आगाज किया।
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिखेरा जलवा अपने करियर में उन्होंने थेनमेरकु परुवाकातरू , परदेसी और जोकर जैसी कई बेहतरीन फिल्मों को अपनी सिनेमैटोग्राफी से सजाया। 2017 में उनकी निर्देशित पहली फिल्म टू लेट ने इतिहास रच दिया। इस फिल्म को 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ तमिल फीचर फिल्म का गौरव मिला। साथ ही, इस फिल्म ने इंडोनेशिया, चिली और पोलैंड जैसे देशों में भी कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते।
नई पीढ़ी के लिए थे प्रेरणास्रोत चेझियान केवल एक फिल्ममेकर नहीं, बल्कि एक शिक्षक भी थे। वे युवाओं को फिल्म निर्माण की बारीकियां सिखाने के लिए बेहद उत्साहित रहते थे। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि उनके मार्गदर्शन में उनके 34 शिष्यों ने एक साथ 34 स्वतंत्र फीचर फिल्मों का निर्देशन किया।
इंडस्ट्री में शोक की लहर उनके निधन पर सुपरस्टार विजय सेतुपति ने सोशल मीडिया पर भावुक श्रद्धांजलि दी। निर्देशक अधम बावा और अभिनेता ससिकुमार ने भी उन्हें याद करते हुए कहा कि तमिल सिनेमा ने एक ऐसा कलाकार खो दिया है, जो दृश्यों में जान फूंकने की कला जानता था। उनकी सादगी और सिनेमा के प्रति उनका योगदान हमेशा यादगार रहेगा।
Rest in peace, Chezhiyan sir 💔 pic.twitter.com/MDQ61l7QIn
— VijaySethupathi (@VijaySethuOffl) July 10, 2026
जमानत मिलते ही साइको किलर का खौफनाक तांडव: पत्नी, बच्चों समेत 6 लोगों को उतारा मौत के घाट
पंजाब कांग्रेस में घमासान: चन्नी-रंधावा की दो टूक, क्या आलाकमान सुलझा पाएगा कलह?
बारिश से बचने छत पर चढ़ा सांड, बचाने की कोशिश में हुआ बड़ा हादसा
विदेशी धरती पर एनिमेश कुजूर का रफ्तार विस्फोट , 100 मीटर में बनाया नया कीर्तिमान
गडकरी के खिलाफ अपनों की ही साजिश? संजय राउत के दावों से गरमाई सियासत
तिरुपति दर्शन के रास्ते में खूंखार तेंदुए की दस्तक, मची भगदड़ का वीडियो वायरल
मोदी से हाथ मिला लेते तो आज कर्ज के लिए नहीं तरसते : पाकिस्तान के मंत्री ने कबूला अपना गुनाह
सावरकर को भारत रत्न पर अपनों की ही घेराबंदी: मुनगंटीवार ने अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा किया
पीएम मोदी का खास मफलर: 30 साल पुरानी यादों ने न्यूजीलैंड में जीते लोगों के दिल
पीएम मोदी के स्वागत में तिरंगे सा चमका न्यूजीलैंड का स्काई टावर, जानिए कैसे कोई भी आम नागरिक बदलवा सकता है इसकी लाइट