वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों से भरी एक स्पीडबोट के पलट जाने से भीषण हादसा हो गया है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 15 भारतीय नागरिकों की मौत की पुष्टि हुई है।
कैसे हुआ हादसा? जानकारी के अनुसार, ओशन पियर आइलैंड कंपनी की यह स्पीडबोट दोपहर करीब 1 बजे होन में रूट से एन थोई पोर्ट की ओर जा रही थी। तट से लगभग 499 मीटर की दूरी पर अचानक नाव पलट गई, जिससे उसमें सवार सभी 36 लोग समुद्र में जा गिरे।
तेज लहरों ने बढ़ाई मुसीबत घटना के समय बारिश तो नहीं हो रही थी, लेकिन समुद्र में लहरें काफी तेज थीं। नाव पलटने के तुरंत बाद आसपास मौजूद अन्य पर्यटक नावों ने बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन नाव के अंदर लोग फंस जाने के कारण उन्हें बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर एन थोई बॉर्डर गार्ड, नौसेना और कोस्ट गार्ड के 35 अधिकारी और जवान बचाव कार्य में जुटे रहे।
21 लोगों को बचाया गया रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोपहर तक सभी 36 लोगों को ढूंढ निकाला। हालांकि, इनमें से 21 लोगों की जान बचा ली गई, जबकि 15 अन्य (जिनमें 2 महिलाएं और 13 पुरुष शामिल हैं) की मौत हो गई।
भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए युद्धस्तर पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।
किसी भी जानकारी और आपातकालीन सहायता के लिए भारतीय दूतावास ने निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:
भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Another angle captures the desperate rescue effort after the speedboat capsized off Phu Quoc.
— NGO-SUGAR (@ngosugartp) July 11, 2026
Heartbreaking scenes — but also extraordinary courage from rescuers and local boats racing against time to save lives.
Our thoughts are with the victims, their families, and everyone… pic.twitter.com/YuUHvPIDkD
प्रधानमंत्री मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? न्यूजीलैंड में भारतीय राजनयिक का आया करारा जवाब
स्पेन के जंगलों में मौत का तांडव : भीषण आग से 12 की मौत, 23 लोग लापता
स्पैम कॉल्स पर महासंग्राम: TRAI और Truecaller की भिड़ंत, क्या अब बढ़ जाएगा धोखाधड़ी का खतरा?
होर्मुज में हमले बंद करो, वरना बुरा होगा अंजाम: अमेरिका का ईरान को अल्टीमेटम
तिरुपति बालाजी पदयात्रा मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, श्रद्धालुओं में मची भगदड़
कॉन्ट्रैक्ट में बंधी हूं वरना कुत्तों की तरह मारती : आकांक्षा की धमकी से लॉक अप 2 में हड़कंप
अफ्रीका का वो छोटा सा देश, जो LGBTQ+ लोगों के लिए बना जन्नत
फीफा विश्व कप 2026: फ्रांस को हमसे डरना चाहिए , सेमीफाइनल से पहले लामिन यामल की ललकार
गोल्फ कोर्स से फुटबॉल के मैदान तक: डोनाल्ड ट्रंप के गोल्फर पार्टनर हैरी केन का वर्ल्ड कप मिशन
मुस्लिम से प्यार नहीं होता... : आमिर खान की तीसरी शादी पर भड़का बजरंग दल, फूंका एक्टर का पुतला