ओडिशा के बालेश्वर से चोरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में एक SUV थार का इस्तेमाल कर ATM को उखाड़ लिया और उसे सड़क पर घसीटते हुए ले गए। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
कैसे दिया वारदात को अंजाम? घटना शुक्रवार देर रात खैरा थाना क्षेत्र के तुरिगड़िया बाजार की है। चोरों ने बड़ी चालाकी से ATM मशीन को थार गाड़ी से रस्सी के जरिए बांधा और झटके से उसे उखाड़ दिया। घसीटते समय रस्सी एक बार टूट भी गई, लेकिन चोर इतने बेखौफ थे कि वे वापस लौटे और दोबारा मशीन को बांधकर अपने साथ ले गए।
रास्ते में तोड़ी मशीन, नकदी लेकर फरार बदमाशों ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर ले जाकर मशीन को तोड़ा। चोरों ने मशीन से नकदी निकाली और खाली ढांचा वहीं सड़क के बीचों-बीच फेंककर फरार हो गए। सुबह जब राहगीरों ने टूटी हुई मशीन सड़क पर पड़ी देखी, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें चोरों की हरकतें साफ देखी जा सकती हैं। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और थार गाड़ी के नंबर का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
क्या थार बनी अपराधियों की पहली पसंद? इस घटना के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर थार गाड़ी को लेकर बहस छिड़ गई है। हाल के दिनों में कई आपराधिक वारदातों में इस गाड़ी का इस्तेमाल होने पर सवाल उठ रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर चर्चा कर रहे हैं कि क्या थार एक विशेष वर्ग यानी अपराधियों की पसंदीदा गाड़ी बनती जा रही है।
पुलिस की जांच जारी खैरा पुलिस फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं कर पाई है कि मशीन में कुल कितनी नकदी थी। पुलिस का कहना है कि संदिग्धों की धरपकड़ के लिए आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।
*CCTV captured a dramatic ATM theft in Baleshwar, Odisha.
— Manas Muduli (@manas_muduli) July 11, 2026
The robbers tied a rope to a Thar, uprooted the ATM, and dragged it along the road before fleeing.
The entire movie-style mega-heist was captured on nearby surveillance cameras. pic.twitter.com/M2GwaSRpvO
विंबलडन के रॉयल बॉक्स में छाए शुभमन गिल: सचिन और फेडरर के साथ दिखी शानदार जुगलबंदी
दतिया उपचुनाव में बवाल: टिकट कटने से भड़के नरोत्तम मिश्रा के समर्थक, पत्थरबाजी में ASP समेत 6 घायल, NH-44 पर 15 KM जाम
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: कोर्ट ने मुंबई पुलिस को लगाई फटकार, अनमोल बिश्नोई की कस्टडी पर सख्त निर्देश
वियतनाम में बड़ा नाव हादसा: फु क्वोक द्वीप के पास पलटी पर्यटकों की बोट, भारतीय दूतावास अलर्ट
20-30 करोड़ और मंत्रालय का लालच : उमर अब्दुल्ला का बीजेपी पर हॉर्स ट्रेडिंग का सनसनीखेज आरोप
विदेशी धरती पर एनिमेश कुजूर का रफ्तार विस्फोट , 100 मीटर में बनाया नया कीर्तिमान
पंडवानी की रानी तीजनबाई को बड़ा सम्मान: अब उनके नाम पर होगा राज्य अलंकरण, गनियारी में बनेगा भव्य संग्रहालय
गोल्फ कोर्स से फुटबॉल के मैदान तक: डोनाल्ड ट्रंप के गोल्फर पार्टनर हैरी केन का वर्ल्ड कप मिशन
दीपिका पादुकोण ने साझा किया प्रेग्नेंसी का दर्द , तीसरे ट्राइमेस्टर की चुनौतियों पर यूं किया रिएक्ट
खमनेई के बाद ईरान की परमाणु चाल : सैटेलाइट तस्वीरों से खुला पर्चिन बेस का काला सच