आतंक का चेहरा बेनकाब हिजबुल मुजाहिदीन का डिप्टी सुप्रीम कमांडर शमशेर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उसने वह सच कबूल किया है, जिसे पाकिस्तान दशकों से नकारता आया है।
मुज़फ़्फ़राबाद में जमात-ए-इस्लामी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शमशेर खान ने खुले मंच से माना कि कश्मीर की धरती पर मारे गए आतंकवादियों में बड़ी संख्या पाकिस्तानियों की है।
हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी अवशेष शमशेर खान ने अपनी तकरीर में कहा कि कुपवाड़ा से लेकर कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई भी कब्रिस्तान नहीं बचा है जहां किसी पाकिस्तानी आतंकवादी को दफनाया न गया हो।
यह बयान सीधे तौर पर पाकिस्तान की उस साजिश की पुष्टि करता है, जिसके तहत वह दशकों से कश्मीर में अस्थिरता फैलाने के लिए अपने लड़ाकों को भेजता रहा है।
जांच से हुआ खुलासा यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है जब सुरक्षा एजेंसियां लगातार आतंकवादियों के मददगारों और उनके ठिकानों पर कड़ा प्रहार कर रही हैं।
हाल ही में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोपोर में हिजबुल के एक घोषित अपराधी गुलाम मोहम्मद भट उर्फ हैदर की संपत्ति कुर्क की थी। जांच में पाया गया कि वह अवैध रूप से PoK जाकर हथियारों की ट्रेनिंग ले रहा था और वहां से अपनी आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।
आतंक पर पीएम मोदी का कड़ा प्रहार वहीं, दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान एक बार फिर वैश्विक मंच पर भारत की सैन्य ताकत को रेखांकित किया।
प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा, धमाके आतंकियों के ठिकानों पर हो रहे थे, लेकिन उनकी गूंज पूरी दुनिया ने सुनी है। यह संदेश स्पष्ट है कि भारत अब अपने खिलाफ होने वाली हर आतंकी साजिश का जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है।
*The mask is off once again.
— Fatima Dar (@FatimaDar_jk) July 10, 2026
For decades, Kashmiris have paid the heaviest price for terrórism and violence. A reported admission by Hizbul Mujahideen commander Shamsheer Khan about Pákistani fighters in Kashmir is a reminder of how Pákistan s interference has fueled suffering in… pic.twitter.com/qW6Fr2VKpg
देजा वु : पीएम मोदी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सवाल, भारतीय राजदूत के जवाब ने बटोरी सुर्खियां
हमारा DNA एक है... भारत के मुरीद हुए अफगान मंत्री, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची!
बंद कमरे में हुई बघेल-चन्नी की मुलाकात, क्या पंजाब कांग्रेस में फिर फटने वाला है सियासी ज्वालामुखी?
प्रधानमंत्री मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? न्यूजीलैंड में भारतीय राजनयिक का आया करारा जवाब
संजू की एंट्री और दुबे-सुंदर की छुट्टी! पांचवें टी20 में बड़े बदलाव की तैयारी
मामूली चोट का मौत का इलाज : टांके लगाने के लिए एनेस्थीसिया दिया, डेढ़ साल के मासूम ने तोड़ा दम
चीन में बाढ़ का खौफ: फार्म टूटा तो सड़कों पर निकले 900 जहरीले सांप, मची भगदड़
खमनेई के बाद ईरान की परमाणु चाल : सैटेलाइट तस्वीरों से खुला पर्चिन बेस का काला सच
AI से बन रहीं फर्जी डॉक्टर की पर्चियां: क्या सरकार के नए नियम ड्रग्स के डिजिटल जाल को रोक पाएंगे?
वियतनाम में बड़ा हादसा: भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत, राहत कार्य जारी