साउथेम्प्टन: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला आज शाम 7:00 बजे साउथेम्प्टन के द रोज बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज का यह आखिरी मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है। टॉस शाम 6:30 बजे होगा।
सबा करीम का बड़ा दांव मैच से पहले पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सबा करीम ने भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। उन्होंने खराब फॉर्म से जूझ रहे खिलाड़ियों को बाहर कर युवाओं को मौका देने की वकालत की है।
दुबे और सुंदर बाहर, संजू की वापसी सबा करीम के अनुसार, शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर का प्रदर्शन इस सीरीज में निराशाजनक रहा है। दुबे न तो बल्ले से कमाल दिखा पाए और न ही गेंद से टीम को मजबूती दे सके। वहीं, सुंदर भी लगातार फ्लॉप साबित हुए हैं। करीम का मानना है कि इन दोनों की जगह संजू सैमसन और युवा पेस ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को टीम में शामिल करना बेहतर विकल्प होगा।
फिनिशर के रोल में दिखेंगे सैमसन सबा करीम ने कहा, अगर टीम मैनेजमेंट तिलक वर्मा को बरकरार रखता है, तो नंबर 5 या 6 पर संजू सैमसन को खिलाना चाहिए। संजू एक फिनिशर के रूप में बल्लेबाजी क्रम को मजबूती देंगे। वहीं, सूर्यांश शेडगे को छठे गेंदबाज के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे भारतीय पेस अटैक में गहराई आएगी।
संभावित प्लेइंग-11 (सबा करीम के अनुसार): अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।
दोनों टीमों के स्क्वॉड:
क्या कप्तान श्रेयस अय्यर इन बदलावों के साथ मैदान पर उतरेंगे? यह देखना दिलचस्प होगा। फैंस इस मुकाबले का सीधा प्रसारण DD Sports पर देख सकते हैं।
🏏 क्रिकेट के हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए हो जाइए तैयार! 🔥
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) July 11, 2026
🇮🇳 भारत 🆚 इंग्लैंड 🏴 | 5वां टी20I
सीधा प्रसारण देखिए DD Sports (DD Free Dish) पर। 📺 #ENGvIND #TeamIndia @BCCI @ICC @ShreyasIyer15 pic.twitter.com/TXaYctTfkN
सावरकर को भारत रत्न पर अपनों की ही घेराबंदी: मुनगंटीवार ने अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा किया
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंटरनेशनल सबक: क्या जोफ्रा आर्चर ने खोल दी युवा सनसनी की पोल?
POCSO केस का खूनी बदला: जमानत पर बाहर आते ही शख्स ने पत्नी, बच्चों समेत 6 को उतारा मौत के घाट
IND vs ENG: क्या वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल इम्तिहान है कठिन? पूर्व इंग्लिश स्टार ने दी बड़ी चेतावनी
लातूर का तालिबानी चेहरा: चोरी के शक में 3 नाबालिगों को खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल
समंदर का नया बाहुबली : भारतीय नौसेना की ताकत बना INS महेंद्रगिरी, दुश्मन के लिए काल
दतिया में बवाल: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो सड़कों पर उतरे समर्थक, पुलिस पर पथराव
एमपी में मानसून का कहर: 30 जिलों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश, 14 जुलाई से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
मैं गांधी नहीं, आप खुद अपने हीरो बनें: सोनम वांगचुक का बड़ा संदेश
पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान: भूपेश बघेल के सामने चन्नी गुट ने फूंका बगावत का बिगुल