मेलबर्न में गूंजे मोदी-मोदी के नारे ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलबर्न में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि प्रवासी भारतीय दूध में चीनी की तरह हैं, जो जहां भी जाते हैं, प्यार और अच्छाई की मिठास घोल देते हैं। पीएम ने मजाकिया लहजे में कहा, आपके घरों में दूध शायद ऑस्ट्रेलियन हो, लेकिन आपकी चाय का स्वाद अभी भी हिंदुस्तानी है। इस पर पूरा परिसर मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा।
भारत की नई पीढ़ी और भजन क्लबिंग पीएम मोदी ने भारत में चल रहे नए ट्रेंड भजन क्लबिंग का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी Gen Z (नई पीढ़ी) इसे आगे बढ़ा रही है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीयों की तारीफ करते हुए कहा कि यहां भी वीकेंड पर सत्यनारायण कथा और गुरुद्वारों में अरदास से लेकर भांगड़ा और भरतनाट्यम तक, भारतीय संस्कृति की गहरी छाप दिखती है। उन्होंने मेलबर्न में होने वाले इंडियन फिल्म फेस्टिवल के लिए भी अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
शिक्षा और नवाचार में मजबूत होती साझेदारी प्रधानमंत्री ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के बढ़ते रिश्तों पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में नई साझेदारी हो रही है। डीकिन और वोलोंगोंग जैसे प्रतिष्ठित ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालय अब भारत में अपने कैंपस खोल रहे हैं। पीएम ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की दोस्ती विन-विन (दोनों देशों के लिए फायदेमंद) सिचुएशन है।
स्टार्टअप और स्पेस में भारत की नई उड़ान पीएम ने देश की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गया है। साथ ही, अंतरिक्ष क्षेत्र में अब भारत की निजी कंपनियां भी अपने रॉकेट तैयार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, कौशल विकास और इनोवेशन में भारत-ऑस्ट्रेलिया का सहयोग भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
संकट के समय मानवता का साथी भारत अंत में, प्रधानमंत्री ने वैश्विक स्तर पर भारत की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत मदद करते समय पासपोर्ट या रंग नहीं देखता, बल्कि इंसानियत को प्राथमिकता देता है। चाहे तुर्किये हो, सीरिया हो या वेनेजुएला का भूकंप, भारत ने हमेशा सबसे पहले पहुंचकर राहत कार्य किए हैं। उन्होंने कहा, भारत जितना मजबूत होगा, पूरी मानवता को उतना ही लाभ मिलेगा।
#WATCH | Melbourne, Australia: Addressing the Indian community event, PM Narendra Modi says, You must have heard about the new trend of Bhajan Clubbing in India; it is being driven by our Gen Z. Here in Australia, too, I hear that your weekends are filled with faith and… pic.twitter.com/5mQwCDkorR
— ANI (@ANI) July 9, 2026
पीएम मोदी और अल्बनीज की सेल्फी डिप्लोमेसी : मेलबर्न में दिखी भारत-ऑस्ट्रेलिया की नई केमिस्ट्री
डॉक्टर से मारपीट के आरोपी शिवसेना पार्षद की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती; अब सवालों के घेरे में बीमारी
खराब कप्तानी के सवालों के बीच श्रेयस अय्यर के बचाव में उतरीं बहन श्रेष्ठा, कही ये बड़ी बात
स्पैम कॉल्स पर ट्राई बनाम ट्रूकॉलर: क्या आम जनता के फोन पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा?
दिल्ली-NCR में रेड अलर्ट : अगले 12 घंटे सबसे भारी, घर से निकलने से बचें!
मूसलाधार बारिश में बच्ची को लेकर डिलीवरी करने पहुंची महिला, ग्राहक का दिल जीत मिला ये खास सरप्राइज
दिल्ली-NCR समेत पूरे भारत में मॉनसून का महा-एक्शन : एक हफ्ते तक झमाझम बारिश का अलर्ट
एक्सप्रेस-वे पर गुंडागर्दी: मेरे गहने ले लो, बस पति को छोड़ दो , चीखती रही पत्नी, बेरहमी से पीटते रहे बदमाश
कच्चे तेल की आग में झुलसी भारत की रफ्तार, IMF और ADB ने घटाया GDP ग्रोथ का अनुमान
अजगैवीनाथ मंदिर: जूना अखाड़ा का बड़ा मास्टर प्लान, अब परिसर में होगा गुरुकुल और विवाह भवन का निर्माण