इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की अपनी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेलबर्न पहुंचे। इस दौरे के दौरान कूटनीति के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने औपचारिक प्रोटोकॉल के बंधन तोड़ दिए। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी ली और इसे सोशल मीडिया पर साझा किया।
सोशल मीडिया पर छाई सेल्फी पीएम मोदी के साथ सेल्फी पोस्ट करते हुए ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापारिक और मानवीय रिश्तों को रेखांकित किया। उन्होंने लिखा, हम मिलकर अपनी अर्थव्यवस्थाओं को मजबूत कर रहे हैं। हमारे लोगों के बीच के गहरे संबंध ही हमारी व्यावसायिक सफलता का आधार हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।
सीईओ फोरम: मोदी का भरोसेमंद पार्टनर वाला मंत्र मेलबर्न में आयोजित भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में पीएम मोदी ने ग्लोबल सप्लाई चेन और ऊर्जा संकट के दौर में भारत और ऑस्ट्रेलिया की साझेदारी को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। पीएम ने कहा कि दोनों देश एक-दूसरे के स्वाभाविक और भरोसेमंद पार्टनर हैं।
उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा, बुनियादी ढांचा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को भविष्य की प्राथमिकता बताया। साथ ही, 2022 के मुक्त व्यापार समझौते (ECTA) की सराहना करते हुए कहा कि अब विकास की गति को और तेज करने का समय आ गया है।
मेलबर्न में गूंजा मां तुझे सलाम पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया में स्वागत किसी रॉकस्टार की तरह हुआ। प्रवासी भारतीयों ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया-इंडिया ऑर्केस्ट्रा की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही, जिन्होंने मां तुझे सलाम की धुन बिखेरी।
इस जादुई प्रदर्शन पर पीएम मोदी ने कहा, संगीत ने खूबसूरती से दिखाया है कि कैसे यह हमारे लोगों के दिलों को जोड़ता है। पीएम की इस ऑस्ट्रेलिया यात्रा ने व्यापारिक और सांस्कृतिक, दोनों मोर्चों पर नए आयाम स्थापित कर दिए हैं।
Together, we’re growing our economies and backing Australian and Indian businesses.
— Anthony Albanese (@AlboMP) July 9, 2026
The bond between our people has driven so many of our business success stories.
And we’ll keep working with business leaders and universities to grow Australia s economic ties with India.… pic.twitter.com/RBvXLrcS7f
प्रभास की फिल्म फौजी के सेट पर बड़ा हादसा: अभिनेता राजेश शर्मा की हालत गंभीर, कीड़े के काटने से फैला संक्रमण
जमुई में भीषण सड़क हादसा: आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, मातम में डूबा परिवार
विराट-रोहित भी हारे हैं, फिर श्रेयस को निशाना क्यों? बहन श्रेष्ठा ने कप्तानी विवाद पर तोड़ी चुप्पी
घर के अंदर सांपों का डेरा : कमरे में मिले कोबरा के दर्जनों बच्चे, दहशत में परिवार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: एसआईटी का आखिरी अयोध्या दौरा, क्या बड़े चेहरों की होगी गिरफ्तारी?
पीएम मोदी और अल्बनीज की सेल्फी डिप्लोमेसी : मेलबर्न में दिखी भारत-ऑस्ट्रेलिया की नई केमिस्ट्री
जयमाला के बीच दूल्हे के सामने दुल्हन की मांग में भरा सिंदूर, मची अफरा-तफरी
रांची-टाटा हाईवे पर गुंडागर्दी: महिलाओं का पीछा कर कार पर बरसाए पत्थर, सिस्टम की खुली पोल
जन्मदिन की खुशियों के बीच छाया मातम: नम आंखों से आखिरी विदाई लेने काबुल पहुंचा शापूर जादरान का पार्थिव शरीर
मेरठ: प्रदर्शनकारियों पर भड़के SSP अविनाश पांडेय, गाड़ी में बिठाकर पीटने का वीडियो वायरल