रांची: झारखंड की राजधानी रांची से सटे टाटा हाईवे पर कानून-व्यवस्था का इकबालिया दम टूटता नजर आ रहा है। दशम फॉल इलाके में स्कॉर्पियो सवार दो युवकों ने तीन महिलाओं की कार का कई किलोमीटर तक पीछा किया और सरेआम उत्पात मचाया। इस घटना ने एक बार फिर राज्य में महिला सुरक्षा के दावों पर बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है।
टक्कर के बाद शुरू हुआ खौफ का सफर मंगलवार दोपहर जमशेदपुर से हजारीबाग जा रही तीन महिलाओं की कार को सूर्य मंदिर के पास एक स्कॉर्पियो (JH-01-GH-4141) ने टक्कर मार दी। जब महिलाओं ने इसका विरोध किया, तो आरोपी युवकों ने उनसे बदसलूकी शुरू कर दी। अपनी जान बचाने के लिए जब महिलाएं वहां से आगे बढ़ीं, तो आरोपियों ने अपनी गाड़ी से उनका पीछा शुरू कर दिया। कुछ किलोमीटर दूर जाकर आरोपियों ने रास्ता रोका और कार पर पथराव कर दिया। हमले में कार का शीशा टूट गया और चालक रणवीर सिंह घायल हो गए।
पुलिस की सुस्ती, मौका पाकर फरार हुए आरोपी पीड़ित महिलाओं ने अपनी जान बचाने के लिए दोपहर 12:33 बजे डायल-100 पर फोन किया। आरोप है कि दशम फॉल थाना पुलिस सूचना के 25 मिनट बाद (दोपहर 12:58 बजे) घटनास्थल पर पहुंची। तब तक अपराधी वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। हालांकि, बाद में वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त कर राजकुमार महतो और सोयब रजा नाम के आरोपियों को पूछताछ के लिए तलब किया है।
पूर्व सीएम का सोरेन सरकार पर तीखा प्रहार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सवाल उठाया कि जब मुख्यमंत्री खुद दिल्ली में निवेशकों को झारखंड आने का न्योता दे रहे हैं, तब क्या ऐसी लचर कानून-व्यवस्था में कोई निवेशक सुरक्षित महसूस करेगा? उन्होंने पर्यटन स्थलों पर पुलिस की नदारद मौजूदगी को सरकार की नाकामी करार दिया है।
खोखले निकले पुलिस के दावे हाईवे पर पेट्रोलिंग टीम का कहीं अता-पता नहीं था, जिसके चलते गुंडे बेखौफ होकर उत्पात मचाते रहे। सरकार का 10 मिनट में पुलिस सहायता पहुंचाने का दावा भी इस घटना के बाद पूरी तरह कागजी साबित हुआ है। हालांकि, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने सफाई दी है कि क्षेत्र के अंदरूनी होने के कारण पुलिस को पहुंचने में समय लगा। बहरहाल, इस घटना ने आम जनता के मन में डर पैदा कर दिया है कि आखिर हाईवे पर महिलाएं सुरक्षित क्यों नहीं हैं?
*रांची के दशम फॉल क्षेत्र से लेकर हाईवे तक महिलाओं की गाड़ी का कई किलोमीटर तक पीछा कर उनके साथ बदसलूकी किए जाने की घटना बेहद भयावह और चिंताजनक है। सबसे गंभीर बात यह है कि महिलाओं द्वारा सूचना दिए जाने के बावजूद समय पर पुलिस सहायता के लिए नहीं पहुंची।
— Babulal Marandi (@yourBabulal) July 8, 2026
मुख्यमंत्री श्री… pic.twitter.com/s9YR36Nl04
चित्रकूट से सीएम योगी का बड़ा सियासी हमला, बोले- सपा के आदर्श राम-कृष्ण नहीं, बाबर-औरंगजेब हैं
अमेरिका-ईरान में छिड़ा खूनी संघर्ष: 90 ठिकानों पर तबाही के बाद बदले की आग में जले कुवैत और बहरीन
बजरंगी भाईजान फेम अभिनेता राजेश शर्मा अस्पताल में भर्ती, हेल्थ अपडेट को लेकर फैली अफवाहों का सच आया सामने
मां और मामा का अद्भुत त्याग: दिल्ली में फिलीपींस के जुड़वां भाइयों को मिला नया जीवन
सेमीकंडक्टर जंग में Apple का बड़ा दांव, 2031 तक अमेरिका में बनेगा चिप्स का हब
अमेरिका-ईरान में बढ़ा तनाव: ट्रंप की मिसाइलें और तेहरान का फर्जी पलटवार
खराब कप्तानी के सवालों के बीच श्रेयस अय्यर के बचाव में उतरीं बहन श्रेष्ठा, कही ये बड़ी बात
शूटिंग के दौरान अभिनेता राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, हालत गंभीर; एसोसिएशन ने मांगी हाई-लेवल जांच
मलबे में तब्दील सत्ता का केंद्र: ईरान ने पहली बार जारी किया खामेनेई के घर का खौफनाक VIDEO
भारत-ऑस्ट्रेलिया की नई बिजनेस उड़ान : पीएम मोदी ने मेलबर्न में खोला विकास का नया अध्याय