ईरान ने पहली बार अपने दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के आवासीय परिसर का वीडियो जारी किया है। इस फुटेज में युद्ध के दौरान हुए हमलों के बाद की तबाही का मंजर साफ दिखाई दे रहा है।
हमलों का गवाह बना इमाम खुमैनी हुसैनीया सरकारी टीवी और खामेनेई की आधिकारिक वेबसाइट द्वारा जारी 35 सेकंड का यह वीडियो तेहरान स्थित उनके आवासीय परिसर के भीतर बने इमाम खुमैनी हुसैनीया का है। यह वही प्रसिद्ध हॉल है, जहाँ खामेनेई अहम बैठकें करते थे और जनता को संबोधित करते थे।
भीषण तबाही की गवाही देता वीडियो वीडियो में इमारत पूरी तरह मलबे में तब्दील नजर आ रही है। हमलों के कारण छतें ढह चुकी हैं, लोहे की भारी बीम टेढ़ी-मेढ़ी हो गई हैं और चारों तरफ मलबे का ढेर लगा है। कैप्शन में इसे फरवरी/मार्च 2026 में अमेरिका और इजराइल के कायरतापूर्ण हमले का नतीजा बताया गया है।
क्यों निशाना बना यह परिसर? रिपोर्टों के अनुसार, 28 फरवरी और उसके बाद मार्च में इस परिसर पर भीषण हमला किया गया था। इजराइल ने दावा किया था कि उसने इस परिसर के नीचे बने एक विशाल अंडरग्राउंड कमांड सेंटर को निशाना बनाया था। इन्हीं हमलों के दौरान अली खामेनेई की मौत हुई थी।
आज मशहद में सुपुर्द-ए-खाक होंगे खामेनेई आज (गुरुवार, 9 जुलाई) अली खामेनेई का पार्थिव शरीर उनके पैतृक शहर मशहद में दफनाया जाएगा। इसके साथ ही पिछले एक हफ्ते से चल रही अंतिम संस्कार यात्रा का समापन होगा। इस यात्रा में तेहरान और कोम के अलावा इराक के नजफ और कर्बला जैसे शहरों में भी विशाल आयोजन किए गए थे, जिसमें लाखों लोग शामिल हुए थे।
New footage from Iranian media shows heavy damage inside the Imam Khomeini Hussainiya, Khamenei s former ceremonial venue, after the U.S. strike. pic.twitter.com/XqMT8V1DVc
— Open Source Intel (@Osint613) July 8, 2026
गगनयान मिशन की बड़ी कामयाबी: इसरो ने सुरक्षित लैंडिंग के लिए पैराशूट का किया सफल परीक्षण
विराट कोहली के मुरीद हुए जोकोविच, टेनिस स्टार ने बताया ग्लोबल आइकन
ट्रेन के कोच में सजाया हनीमून सुइट , रेलवे ने की सख्त कार्रवाई; टीसी निलंबित
शंकराचार्य के दर पहुंचे अखिलेश: बोले- सनातनी दुखी, सरकार ने दिए सिर्फ कष्ट
अस्पताल में डॉक्टरों से मारपीट: शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
ईरान में तबाही का नक्शा: अमेरिकी मिसाइलों से दहल उठा तेहरान, जानिए वो 10 जगहें जहां बरसीं मौत
बजरंगी भाईजान फेम अभिनेता राजेश शर्मा अस्पताल में भर्ती, हेल्थ अपडेट को लेकर फैली अफवाहों का सच आया सामने
मानसून का खूनी प्रहार: दिल्ली-NCR से पहाड़ों तक तबाही, कई राज्यों में रेड अलर्ट
बलूचिस्तान में BLA का खूनी तांडव: शहीद जवानों को नसीब नहीं हुआ सम्मान, टेम्पो में ढोए गए शव
मलबे में तब्दील सत्ता का केंद्र: ईरान ने पहली बार जारी किया खामेनेई के घर का खौफनाक VIDEO