खेल जगत के दो दिग्गज सितारों के बीच की आपसी प्रशंसा ने फैंस का दिल जीत लिया है। टेनिस के महान खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की है।
जोकोविच ने विराट कोहली को एक ग्लोबल स्टार करार दिया। उन्होंने कहा, मैं पिछले 10-15 सालों से खेल और मानसिक मजबूती के बारे में बहुत कुछ सीख रहा हूं। मुझे अपनी स्किल्स पर काम करना पसंद है, शायद भविष्य में विराट मुझे क्रिकेट में स्विंग की तकनीक सिखा सकें।
जोकोविच के इस बयान का विराट ने भी सम्मान किया। विराट ने बताया कि वे लंबे समय से जोकोविच के संपर्क में हैं और अक्सर एक-दूसरे को मैसेज भेजते हैं। विराट ने जोकोविच को इतिहास के महानतम एथलीटों में से एक बताया।
विराट की तारीफ करने वाले नोवाक जोकोविच इन दिनों विंबलडन में शानदार फॉर्म में हैं। हाल ही में उन्होंने कनाडा के फेलिक्स आगर अलियासिमे को एक मैराथन मुकाबले में मात दी।
यह मैच 5 घंटे 15 मिनट तक चला, जो विंबलडन के इतिहास का सबसे लंबा क्वार्टर फाइनल बन गया है। जीत के बाद 39 वर्षीय जोकोविच ने कहा, मैं आज भी अपने से 15 साल छोटे खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर दे सकता हूं। यही वो पल हैं, जिनके लिए मैं टेनिस खेलता हूं।
दूसरी ओर, विराट कोहली इन दिनों भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं। टी20 सीरीज के बाद अब सबकी निगाहें वनडे सीरीज पर टिकी हैं।
विराट कोहली वनडे सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वनडे मुकाबलों का कार्यक्रम इस प्रकार है:
वनडे सीरीज में विराट का बल्ला क्या कमाल दिखाता है, इसे देखने के लिए क्रिकेट फैंस बेहद उत्साहित हैं।
GOAT recognise GOAT...!!!!🐐❤️
— Tanuj (@ImTanujSingh) July 8, 2026
- Virat Kohli & Novak Djokovic s Instagram stories for each others. pic.twitter.com/JlgPm0jMlO
जिम में भरा पानी, फिर भी नहीं थमा वर्कआउट: 500 रुपये की कदर देख लोग हुए हैरान
ट्रेन का AC कोच बना हनीमून सुइट : फूलों और गुब्बारों से सजावट देख भड़का रेलवे, मचा हड़कंप
भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला: आज इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज बचाने उतरेगी टीम इंडिया
दिल्ली में मूसलाधार बारिश का तांडव: IMD का रेड अलर्ट, घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी
30 रुपये के लिए बिगड़ा रेलवे बाबू का मिजाज , गाली-गलौज के बाद सस्पेंड
सेमीकंडक्टर जंग में Apple का बड़ा दांव, 2031 तक अमेरिका में बनेगा चिप्स का हब
अमेरिकी हमलों से दहला ईरान: चाबहार और बंदरगाहों पर ब्लैकआउट, भड़का युद्ध का खतरा
मेरठ में बवाल: प्रदर्शनकारियों पर बरसे SSP अविनाश पांडेय, थप्पड़ मारते वीडियो वायरल
इंडोनेशिया: जहां मुस्लिम कलाकार निभाते हैं राम-सीता का किरदार, हनुमान हैं सेना के प्रेरणास्रोत
मैंने 8 युद्ध रोके, भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु महाविनाश टाला : ट्रंप ने फिर ठोका नोबेल पुरस्कार पर दावा