सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नंदीग्राम एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11002) के फर्स्ट एसी कोच का एक केबिन किसी फाइव-स्टार होटल के हनीमून सुइट की तरह सजाया गया था। इसमें गुलाब की पंखुड़ियां, गुब्बारे और खिड़की पर I LOVE YOU लिखा हुआ देखा जा सकता है।
क्या था नजारा? वीडियो में दिख रहा है कि केबिन के दरवाजे पर दिल के आकार की झालरें लटकी हैं और फर्श को फूलों से पाट दिया गया है। यात्री ने अपनी यात्रा को यादगार बनाने के लिए किसी निजी डेकोरेटर की मदद ली थी। इस नजारे को देखकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान रह गए और इसे रेलवे के नियमों का खुला उल्लंघन बताया।
ड्यूटी पर तैनात अधिकारी सस्पेंड मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कड़ी कार्रवाई की है। जालना स्टेशन पर बिना अनुमति के डेकोरेटर को कोच में घुसने देने और सुरक्षा में चूक के लिए मुख्य टिकट निरीक्षक (CTT) गिरीश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया गया है। रेलवे ने इस पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं।
बिना अनुमति प्रवेश पर सख्त एक्शन रेलवे प्रशासन का कहना है कि 6 जुलाई को यात्रा कर रहे एक जोड़े ने ऑनलाइन डेकोरेटर हायर किया था। डेकोरेटर का कोच के अंदर दाखिल होना न केवल नियमों के खिलाफ है, बल्कि यह एक गंभीर सुरक्षा चूक भी है। रेलवे ने साफ किया है कि इस मामले में डेकोरेटर के खिलाफ अनधिकृत प्रवेश (trespassing) और बिना टिकट यात्रा करने के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
रेलवे का कड़ा संदेश इस घटना ने सार्वजनिक परिवहन में निजी सजावट और सुरक्षा प्रोटोकॉल पर बहस छेड़ दी है। रेलवे ने स्पष्ट कर दिया है कि ट्रेन के कोच में इस तरह की गतिविधि की अनुमति किसी भी परिस्थिति में नहीं दी जा सकती। जांच के नतीजों के बाद दोषी पाए जाने पर और भी सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।
A First AC coach has reportedly been decorated with a honeymoon-style setup.
— The Nalanda Index (@Nalanda_index) July 7, 2026
The Railway administration must explain: is it s allowed? @RailMinIndia @RailwaySeva @AshwiniVaishnaw @PMOIndia pic.twitter.com/ofE4AGawJH
थप्पड़बाज मेरठ SSP का वीडियो वायरल: सड़क पर प्रदर्शनकारियों को पीटने के बाद गरमाई सियासत
जन्मदिन की खुशियों के बीच छाया मातम: नम आंखों से आखिरी विदाई लेने काबुल पहुंचा शापूर जादरान का पार्थिव शरीर
पीओके में सुलगी बारूद की आग: रावलकोट में प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग का आरोप, मची अफरा-तफरी
ट्रेन का AC कोच बना हनीमून सुइट : फूलों और गुब्बारों से सजावट देख भड़का रेलवे, मचा हड़कंप
शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में सितारों का जमावड़ा, पर तारक मेहता की पूरी टीम क्यों रही नदारद?
कच्चे तेल की आग में झुलसी भारत की रफ्तार, IMF और ADB ने घटाया GDP ग्रोथ का अनुमान
ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक: यूक्रेन में बनेंगी पैट्रियट मिसाइलें, क्या रूस के खिलाफ बदलेगा जंग का पासा?
सतलुज पर छिड़ा महासंग्राम: सुखबीर बादल का बड़ा ऐलान, पूरे पंजाब में होगी फिल्म की स्क्रीनिंग
# एमएस धोनी का मजेदार इशारा वायरल: कहा- अब बूढ़ा हो गया हूं, भाग नहीं पाऊंगा
दिल्ली-NCR समेत पूरे भारत में मॉनसून का महा-एक्शन : एक हफ्ते तक झमाझम बारिश का अलर्ट