पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव अब भारत की आर्थिक उड़ान के लिए चुनौती बन गया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और एशियाई विकास बैंक (ADB) दोनों ने कच्चे तेल की कीमतों में उछाल को आधार बनाते हुए भारत की विकास दर (GDP Growth Rate) के अनुमानों में कटौती कर दी है।
महंगा तेल बना सिरदर्द भारत अपनी जरूरत का 85 फीसदी से ज्यादा कच्चा तेल आयात करता है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें पिछले साल की तुलना में ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह स्थिति न केवल भारत के आयात बिल को बढ़ा रही है, बल्कि महंगाई को भी हवा दे रही है। इसके अलावा, विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव और रुपये की गिरती कीमत मिलकर भारत की आर्थिक विकास की रफ्तार को धीमा कर रहे हैं।
IMF ने घटाया अनुमान IMF की ताजा वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की विकास दर 6.4% रहने का अनुमान है, जबकि पहले यह 6.5% आंकी गई थी।
हालांकि, राहत की बात यह है कि इस गिरावट के बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की सूची में शीर्ष पर बना रहेगा। IMF ने वित्त वर्ष 2027-28 के लिए अपने अनुमान को 6.5% से बढ़ाकर 6.7% कर दिया है।
ADB का भी अलर्ट एशियाई विकास बैंक (ADB) ने भी भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है। ADB का कहना है कि ऊर्जा आयात पर अत्यधिक निर्भरता के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव है।
इसका सीधा असर आम जनता की खपत पर भी पड़ रहा है। लोग महंगाई के डर से खर्च में कटौती कर रहे हैं, जिसका असर अंततः समग्र आर्थिक विकास की दर पर दिखाई दे रहा है।
वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी संकट के बादल संकट केवल भारत तक सीमित नहीं है। IMF ने वैश्विक विकास दर का अपना अनुमान भी 3.5% से कम करके 3.1% कर दिया है। वहीं, ADB ने चेतावनी दी है कि पश्चिम एशिया का संघर्ष विशेष रूप से विकासशील एशियाई देशों के लिए आर्थिक मुश्किलें पैदा कर सकता है।
आने वाले दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की स्थिति यह तय करेगी कि भारत की अर्थव्यवस्था इन चुनौतियों से कितनी मजबूती से निपट पाती है।
Updated IMF Growth Forecasts for 2026:
— IMF (@IMFNews) July 8, 2026
🇺🇸 US: 2.3%
🇩🇪 Germany: 0.7%
🇫🇷 France: 0.6%
🇬🇧 UK: 1.0%
🇨🇳 China: 4.6%
🇯🇵 Japan: 0.6%
🇮🇳 India: 6.4%
🇷🇺 Russia: 1.1%
🇧🇷 Brazil: 2.4%
🇸🇦 Saudi Arabia: 1.7%
🇳🇬 Nigeria: 4.1%
Explore the full projections: https://t.co/EWThm8NLlj pic.twitter.com/0ypjx81oHn
राम मंदिर चंदा चोरी: कांग्रेस ने इसे बताया ऑर्गेनाइज्ड क्राइम , दोषियों पर MCOCA लगाने की मांग
भारत-ऑस्ट्रेलिया की नई बिजनेस उड़ान : पीएम मोदी ने मेलबर्न में खोला विकास का नया अध्याय
FIFA वर्ल्ड कप फिक्स्ड है! : अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के स्टार खिलाड़ी का सनसनीखेज आरोप
तुमने तो मेरी बैंड बजा दी : लॉक अप 2 में गौरव खन्ना की एंट्री, पत्नी आकांक्षा को देख छलक पड़े आंसू
ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक: यूक्रेन में बनेंगी पैट्रियट मिसाइलें, क्या रूस के खिलाफ बदलेगा जंग का पासा?
गाजियाबाद में 164 मिमी रिकॉर्ड तोड़ बारिश: आखिर कैसे मापी जाती है ये बूंदें और क्या है इसका मतलब?
सतलुज फिल्म विवाद: IMDb से रेटिंग गायब होते ही भड़के निर्देशक संजय गुप्ता
क्या असित मोदी से विवाद की भेंट चढ़ गई शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी? पूरी तारक मेहता टीम की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल
मिडिल ईस्ट में महायुद्ध: ईरान का पलटवार, कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बरसाईं मिसाइलें
खराब कप्तानी के सवालों के बीच श्रेयस अय्यर के बचाव में उतरीं बहन श्रेष्ठा, कही ये बड़ी बात