अयोध्या के राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित किए गए चंदे में कथित हेराफेरी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी ने इसे सामान्य चोरी नहीं, बल्कि एक सुनियोजित संगठित अपराध (Organized Crime) करार दिया है।
क्या है प्रमोद तिवारी का आरोप? प्रमोद तिवारी ने दावा किया कि इस मामले के पीछे एक संगठित गिरोह काम कर रहा है। उन्होंने कहा, ये लोग पहले चंदे की चोरी करते हैं, फिर उसे रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर कर देते हैं। इसके बाद काले धन को सफेद करने का खेल खेला जाता है। उन्होंने इसे करोड़ों भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ बताया।
चंपत राय की भूमिका पर सवाल कांग्रेस नेता ने मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर भी सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी हेराफेरी चंपत राय की नाक के नीचे हो रही है, ऐसे में वे खुद को पाक-साफ कैसे साबित कर सकते हैं? उन्होंने कहा कि इन लुटेरों को उन्हीं ने रखा था, इसलिए उनकी जवाबदेही तय होनी चाहिए।
MCOCA लगाने की मांग प्रमोद तिवारी ने मांग की है कि दोषियों पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA) के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह इतना संगीन अपराध है कि इसकी जांच राज्य सरकार की एसआईटी (SIT) के बजाय सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए ताकि दोषियों को ऐसा सबक मिले कि भविष्य में कोई मंदिर की संपत्ति को लूटने की हिम्मत न करे।
एसआईटी पर अखिलेश का प्रहार कांग्रेस से पहले समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस मामले में सरकार को आड़े हाथों लिया था। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा गठित एसआईटी को लीपापोती करार दिया। अखिलेश ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एसआईटी के एक सदस्य के खिलाफ खुद 420 (धोखाधड़ी) का मुकदमा दर्ज है। उन्होंने इसे दिल्ली और लखनऊ के बीच की आपसी खींचतान का नतीजा बताया।
फिलहाल, इस मामले पर राजनीतिक घमासान जारी है और विपक्षी दल इस मुद्दे को लेकर सरकार पर लगातार दबाव बना रहे हैं।
*#WATCH दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर कहा, एक संगठित गिरोह काम कर रहा है। वे पहले चंदे की चोरी करते हैं और वे उसे बाहर ले जाते हैं और वही संगठित गिरोह उस पैसे को रिश्तेदारों के खातों में डालता है। यह कोई साधारण अपराध नहीं है।… pic.twitter.com/jfL9BEyJdL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026
कच्चे तेल की आग में झुलसी भारत की रफ्तार, IMF और ADB ने घटाया GDP ग्रोथ का अनुमान
भागलपुर स्टेशन पर खुलेगा हाईटेक क्लॉक रूम, यात्रियों का सफर होगा आसान
खदानों से आगे माइंड्स की ओर: झारखंड ने बदली अपनी औद्योगिक तस्वीर
ऑस्ट्रेलिया से भारत को मिलेगी यूरेनियम की नई ऊर्जा , पीएम मोदी की ऐतिहासिक डील
30 रुपये के लिए बिगड़ा रेलवे बाबू का मिजाज , गाली-गलौज के बाद सस्पेंड
अमेरिका-ईरान में बढ़ा तनाव: ट्रंप की मिसाइलें और तेहरान का फर्जी पलटवार
डॉक्टर से मारपीट के आरोपी शिवसेना पार्षद की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती; अब सवालों के घेरे में बीमारी
दिल्ली-NCR में बारिश का कहर: 200 से ज्यादा सड़कें बनीं तालाब, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये रूट गाइड
वैष्णो देवी यात्रा पर संकट: भारी भूस्खलन के बाद बैटरी कार मार्ग बंद, हेलीकॉप्टर सेवा भी ठप
साथी के निधन पर बिलख पड़े राशिद खान, शापूर जदरान की अंतिम यात्रा में नम हुईं दिग्गजों की आंखें