महाराष्ट्र के डोंबिवली स्थित शास्त्री नगर म्युनिसिपल हॉस्पिटल में डॉक्टरों और नर्सों के साथ मारपीट करने वाले शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के पार्षद रमेश म्हात्रे को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के तुरंत बाद उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर आई, जिसके बाद उन्हें ठाणे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्या यह गंभीर बीमारी है या कानूनी दांव-पेच? म्हात्रे के अचानक अस्पताल में भर्ती होने पर कई सवाल उठ रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि क्या उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं वास्तविक हैं या फिर एक प्रभावशाली राजनेता होने के नाते उन्हें आरोपी के तौर पर विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं। फिलहाल, डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
क्या था मामला? यह विवाद सोमवार, 6 जुलाई की शाम को शुरू हुआ। पार्षद रमेश म्हात्रे एक गर्भवती महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टरों ने एनआईसीयू (NICU) बेड खाली न होने के कारण मरीज को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की सलाह दी थी। इस सुझाव से नाराज होकर पार्षद ने अपने साथियों के साथ मिलकर ड्यूटी पर तैनात दो डॉक्टरों और नर्सों के साथ बेरहमी से मारपीट की।
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई गुंडागर्दी घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि म्हात्रे और उनके साथी न केवल डॉक्टरों को पीट रहे हैं, बल्कि एक महिला डॉक्टर से उनका मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक रहे हैं। इस फुटेज के सामने आते ही राज्य भर के चिकित्सा जगत में भारी आक्रोश फैल गया।
आईएमए की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस पीड़ित डॉक्टर वैभव सालुंखे की शिकायत पर विष्णुनगर पुलिस ने म्हात्रे और पांच अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। घटना के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने कड़ी चेतावनी दी थी कि अगर आरोपियों पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई, तो वे इलाके के सभी अस्पताल और क्लिनिक बंद कर देंगे। दबाव बढ़ने पर पुलिस ने पार्षद और उनके साथियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का क्या कहना है? असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस सुहास हेमाडे ने बताया कि मामले में चार मुख्य आरोपी हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने पुष्टि की है कि अस्पताल में इलाज को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद आरोपियों ने डॉक्टरों और नर्सों को न केवल शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। अब पुलिस मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।
Dombivli, Maharashtra: On the assault of doctors and nurses at Shastri Nagar Municipal Hospital, Assistant Commissioner of Police Suhas Hemade says, In this assault case, there are about four accused, including one woman. They are local corporator Ramesh Mhatre, and three other… pic.twitter.com/aGHKgzFD4T
— IANS (@ians_india) July 8, 2026
ट्रेन का फर्स्ट AC बना हनीमून सुइट , रेलवे ने टिकट चेकर को किया सस्पेंड
वैष्णो देवी यात्रा पर संकट: भारी भूस्खलन के बाद बैटरी कार मार्ग बंद, हेलीकॉप्टर सेवा भी ठप
बुंदेलखंड का बदल गया दौर: डकैतों-माफियाओं के साये से निकल विकास की राह पर योगी सरकार
जिन्हें कुत्ता नहीं पूछता, वे सीएम को गाली दे रहे : देवेंद्र फड़नवीस का विपक्ष और ट्रोलर्स पर बड़ा हमला
डीटीसी बस पर घूंसे मार रहा था नशे में धुत शख्स, ड्राइवर ने लात मारकर सिखाया सबक
कप्तानी पर उठ रहे सवालों के बीच श्रेयस अय्यर के लिए बहन श्रेष्ठा का बड़ा दावा, कहा- वह बनेगा महान लीडर
पीओके में सुलगी बारूद की आग: रावलकोट में प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग का आरोप, मची अफरा-तफरी
मैं ईरान का नंबर वन टारगेट : ट्रंप के इस सनसनीखेज खुलासे ने बढ़ाया युद्ध का खतरा
मेलबर्न में गूंजा वंदे मातरम और शिव तांडव : पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलियाई अंदाज में भव्य स्वागत
दिल्ली-NCR में मॉनसून का हाहाकार : कहीं सड़कें धंसीं, तो कहीं गाड़ियां डूबीं