मॉनसून की पहली ही जोरदार बारिश ने दिल्ली-NCR में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में हालात बेकाबू हो गए हैं। सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक रेंग रहा है और कई जगहों पर सुरक्षा के लिए खतरा पैदा हो गया है।
फरीदाबाद में स्थिति काफी गंभीर है। भारी बारिश के कारण ग्रेटर फरीदाबाद के पास आगरा नहर पर बना खेड़ी पुल का एक हिस्सा धंस गया है। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर इस रास्ते को पूरी तरह बंद कर दिया है। वहीं, शहर के निचले इलाकों में घरों के भीतर पानी घुस गया है, जिससे स्थानीय लोगों का सामान खराब हो गया और उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गाजियाबाद में बारिश का असर सबसे ज्यादा दिखा है। वसुंधरा में अटल चौक के पास सड़क धंसने से एक कार और स्कूटर अचानक बने गड्ढे में जा गिरे। नेशनल हाईवे-9 और मेरठ रोड पर भीषण जाम के कारण लोग घंटो फंसे रहे। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। लोनी के सब-स्टेशन में पानी भरने से कई इलाकों की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई है।
नोएडा के सेक्टर-62 में एक बड़ा हादसा टल गया। भारी बारिश के चलते आई फोर्ट बिल्डिंग का ऊपरी हिस्सा भरभराकर नीचे खड़ी गाड़ियों पर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी। एक्सप्रेसवे और प्रमुख बाजारों में जलभराव के कारण लोगों को 1 किलोमीटर का सफर तय करने में 45 मिनट तक का समय लग रहा है।
गुरुग्राम में पिछले 33 घंटों में हुई 115 मिमी बारिश ने ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी है। दिल्ली-जयपुर हाईवे समेत शहर की मुख्य सड़कें तालाब बन गईं। फिरोज गांधी कॉलोनी में खोदे गए गड्ढों के कारण एक साइकिल सवार उसमें गिर गया, वहीं एक स्कूल बस भी फंस गई। राहत कार्य के लिए नगर निगम और पुलिस की टीमें सड़कों पर उतर आई हैं, लेकिन जल निकासी की समस्या लगातार बनी हुई है।
दिल्ली में मिंटो ब्रिज, कनॉट प्लेस और सरोजिनी नगर जैसे अहम इलाकों में भी भारी जलजमाव है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर चेक करें और जलभराव वाले रास्तों से परहेज करें। पानी निकालने का काम युद्धस्तर पर जारी है, लेकिन लगातार होती बारिश एजेंसियों के प्रयासों में बाधा डाल रही है।
*VIDEO | Ghaziabad: A car and a scooter fell into a ditch as road caved in near Atal Chowk in Vasundhara following heavy rainfall.#GhaziabadRains
— Press Trust of India (@PTI_News) July 9, 2026
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/BC8Ko9qMd8
जमुई में जमीन के लिए खूनी खेल: चाचा के बेटों ने लाठी-डंडों से दंपती समेत तीन को पीटा
बलूचिस्तान में BLA का खूनी तांडव: शहीद जवानों को नसीब नहीं हुआ सम्मान, टेम्पो में ढोए गए शव
अमेरिका-ईरान में बढ़ा तनाव: ट्रंप की मिसाइलें और तेहरान का फर्जी पलटवार
FIFA वर्ल्ड कप फिक्स्ड है! : अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के स्टार खिलाड़ी का सनसनीखेज आरोप
ऑस्ट्रेलिया पहुंचे PM मोदी: भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों का नया अध्याय, इन 5 बड़े मुद्दों पर टिकीं नजरें
# दिल्ली-NCR में जलप्रलय: रात भर हुई मूसलाधार बारिश से सड़कों का बुरा हाल, जानिए आज का मौसम अपडेट
फीफा वर्ल्ड कप 2026: एम्बाप्पे पर भड़कीं पैराग्वे की सीनेटर, संसद में कहे अपशब्द और दी कानूनी चेतावनी
शंकराचार्य के दर पहुंचे अखिलेश: बोले- सनातनी दुखी, सरकार ने दिए सिर्फ कष्ट
कटिहार-बरौनी रेलखंड पर ट्रेनों का टोटा: यात्रियों का सफर हुआ दुश्वार, नई ट्रेनों के लिए बढ़ रहा दबाव
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: एसआईटी का आखिरी अयोध्या दौरा, क्या बड़े चेहरों की होगी गिरफ्तारी?